फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The youths who came to take a room beat up two hotel operators, vandalized the hotel and pelted stones at it

Mohali News: रूम लेने आए युवकों ने होटल के दो संचालकों को पीटा, तोड़फोड़ कर होटल पर किया पथराव

Tue, 04 Mar 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The youths who came to take a room beat up two hotel operators, vandalized the hotel and pelted stones at it
जीरकपुर। लोहगढ़ में सिग्मा सिटी चौक के पास शान नामक होटल में कमरा लेने आए छह युवकों ने रेंट को लेकर होटल में तोड़फोड़ की और होटल के बाहर शीशे पर पथराव भी किया। बताया जा रहा है के सभी हमलावर नशे की हालत में थे और इस दौरान हमलावर नशेड़ी युवकों ने एक राहगीर के साथ भी मारपीट। यह वारदात सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 की है। होटल संचालकों की शिकायत पर पुलिस ने मौके का दौरा कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में होटल के रिसेप्शन बॉय अमित ने बताया कि वह रात में ड्यूटी पर था और सुबह करीब साढ़े छह बजे वह जब रिसेप्शन पर बैठा हुआ था तो छह युवक पहली मंजिल पर रिसेप्शन पर पहुंचे और रूम मांगने लगे तो मैंने एक रूम का किराया 800 रुपये बताया। इस पर वह बोलने लगे कि हम केवल 300 रुपये देंगे। इस बात को लेकर सभी युवक उस पर चिल्लाने लगे और देखते ही देखते उन्होंने उस पर हमला कर दिया। एक युवक जिसने हेलमेट पहना हुआ था उसने मेरे पेट में कई वार किए और बाकी युवकों ने थप्पड़ मारे, साथ ही रिसेप्शन और होटल में आसपास का सामान तोडना शुरू कर दिया। इस दौरान जब उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो साथ वाले कमरे से मेरा साथी बाहर निकला तो युवकों ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद उसको गालियां और धमकियां देते हुए नीचे चले गए। इसके बाद हमलावरों ने नीचे जाकर दोबारा से होटल पर पथराव शुरू कर दिया और होटल के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


राहगीर के साथ भी की मारपीट

जिस समय नशेड़ी युवक होटल पर पथराव कर रहे थे तो उन्होंने एक राहगीर के साथ भी मारपीट की। राहगीर शिवा निवासी सिग्मा सिटी एक्सटेंशन लोहगढ़ ने बताया कि वह अपने भाई को ड्यूटी जाने के लिए बस स्टैंड छोड़कर वापस आ रहा था तो लोहगढ़ में जिम का पता करने के लिए रुका और अपनी बाइक होटल शान के नीचे खड़ी कर दी। जब वह थोड़ी देर बाद वापस आया तो कुछ युवक जो नशे की हालत में थे वह होटल की बिल्डिंग पर पथराव कर रहे थे। यह देख शिवा ने हेलमेट पहने हुए एक हमलावर से कहा कि मुझे अपनी बाइक उठानी है, तुम लड़ते रहो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। इतने में हेलमेट पहने युवक ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद अन्य युवक भी उस पर टूट पड़े। उसकी बाजू और मुंह पर काफी चोटें आई हैं। जब उसने शोर मचाया तो आसपास से लोग आ गए। उनको देखकर सभी हमलावर अपनी बाइकों पर सवार होकर वहां से भाग गए। यह हमले की पूरी वादात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स

हमें होटल में हमला करने की शिकायत मिली थी तो मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद हमने शिकायत ले ली है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर दिखाई दे रहे हैं। हमलावरों की तलाश की जा रही है। -अशोक कुमार, जांच अधिकारी थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed