फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The youth should take a pledge to give up drugs, the administration will support: DC

नौजवान नशा छोड़ने का लें संकल्प, प्रशासन देगा साथ : डीसी

Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The youth should take a pledge to give up drugs, the administration will support: DC
मोहाली। विश्व स्तर पर अलग-अलग संस्थाओं द्वारा नशे के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाया गया। वहीं नशे की लत में फंसे नौजवानों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करवाने के लिए रविवार को नशा छुड़ाओ केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी अमित तलवार विशेषातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि नशा छुड़ाओ केंद्र में नशा छोड़ने के लिए अच्छे प्रबंध किए गए हैं। यदि नशे से ग्रस्त नौजवान यह संकल्प कर लें कि नशे को छोड़ना चाहते हैं तो उनके संकल्प में जिला प्रशासन और नशा छुड़ाओ केंद्र द्वारा हर संभव मदद करने के लिए वह तैयार है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सिल्वर ओक नर्सिंग कॉलेज ने नाटक का मंचन करके नशे में फंसी जवानी को निकलने का रास्ता बताया। वहीं केंद्र ने एक वीडियो दिखाई जिसमें बताया कि कैसे नौजवान नशे की गिरफ्त में से निकलकर तंदुरुस्त है और अब दूसरों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं। वही इस दौरान जुगनी भंगड़ा ग्रुप ने नशा छोड़ने वालों को उत्साहित करने के लिए भंगड़ा सिखाकर उनके साथ भंगड़े का कार्यक्रम पेश किया। अंत में डीसी ने पौधरोपण करने की रस्म अदा की। इस मौके एडीसी अमनिंदर कौर बराड़, एसडीएम हरबंस सिंह, सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर सहित अलग-अलग विभाग के अधिकारी, नौजवान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed