फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The young man who came to meet a friend died under suspicious circumstances, the file was set to go to Canada

दोस्त से मिलने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कनाडा जाने को लगाई थी फाइल

Wed, 08 Sep 2021 02:29 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to meet a friend died under suspicious circumstances, the file was set to go to Canada
मोहाली। टीडीआई सिटी सेक्टर-110 में दोस्त से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल में पहुंचाया और परिजनों की सहमति के बाद धारा-174 के तहत शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान हरिंदर सिंह निवासी बुर्जवाला, जिला रोपड़ के रूप में हुई है, जो पिछले साल दुबई से भारत आया था और लॉकडाउन की वजह से वापस नहीं जा सका था। अब उसके परिजनों ने उसे कनाडा में सैटल करवाने के लिए फाइल लगाई हुई थी।
विज्ञापन

मृतक हरिंदर के दोस्त मुकेश कुमार निवासी फ्लैट नंबर-2115 एक्मे फ्लोर्स ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर शाम उसका दोस्त हरिंदर सिंह उसको मिलने आया था। उसने अगले दिन वापस जाना था, इसलिए रविवार को वह उसको लेकर अपने घर से चला गया। इसके बाद वह काम पर चला गया था और घर पर हरिंदर सिंह अकेला था। जब दोपहर को अपना काम खत्म करके घर पहुंचा तो अंदर हरिंदर सिंह बेसुध पड़ा था और उसके मुंह से खून निकल रहा था। जब काफी देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध हरिंदर को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पिता कैप्टन नरिंदर सिंह के बयान पर धारा-174 के तहत कार्रवाई की। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए, इसलिए जांच के लिए विसरा लैब में भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed