{"_id":"68001859ca255f4c8b0617ba","slug":"the-young-man-consumed-poison-his-girlfriend-was-arrested-on-the-complaint-of-his-wife-mohali-news-c-71-1-mli1005-127937-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: युवक ने खाया जहर, पत्नी की शिकायत पर प्रेमिका गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: युवक ने खाया जहर, पत्नी की शिकायत पर प्रेमिका गिरफ्तार
विज्ञापन
नयागांव। शिवालिक विहार छोटी करोरा के रहने वाले लाडी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पत्नी का आरोप है कि प्रेमिका बार-बार परेशान कर रही थी। इस संबंध में पति ने फोन कर जानकारी दी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाडी नाडा रोड पर दशमेश नगर में लाडी कार वॉशिंग सर्विस स्टेशन किराये पर चलाता था। पत्नी बलविंद्र कौर ने बताया उसके लाडी का 32 वर्षीय महिला के साथ प्रेम संबंध था। बलविंद्र कौर और लाडी की फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मिली है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के दोस्त ने बताया कि वह लाडी के पास गया तो देखा कि लाडी तडप रहा था। उसके हाथ मे सल्फास की गोलियों की शीशी थी। वह तुरंत उसे चंडीगढ़ के जनरल अस्पताल सेक्टर -16 ले गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिये रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।