फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The works of 28 painters brought history to life.

Mohali News: 28 चित्रकारों की कलाकृतियों ने इतिहास को किया जीवंत

Thu, 25 Dec 2025 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The works of 28 painters brought history to life.
मोहाली। गुरु तेग बहादुर साहिब, भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दयाला जी की शहादत की 350वीं शताब्दी को समर्पित चित्र प्रदर्शनी का सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में समापन हुआ। पंज आब फाइन आर्ट्स सोसायटी द्वारा पंजाब डिजिटल लाइब्रेरी के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में पंजाब के 28 नामी चित्रकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन


प्रदर्शनी के अंतिम दिन जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की और गुरु तेग बहादुर साहिब की अद्वितीय शहादत को नमन किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि चित्रों के माध्यम से उस इतिहास को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिसे आमतौर पर कथावाचकों से सुना जाता है या साखियों और ऐतिहासिक पुस्तकों में पढ़ा जाता है। इस मौके पर सहायक कमिश्नर गुरमीत सिंह सोही, जिला शिक्षा अधिकारी गिन्नी दुग्गल और चुनाव तहसीलदार संजय कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलाकृति नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक
एडीसी सोनम चौधरी ने कहा कि गुरु साहिब के जीवन काल और बलिदान से जुड़े प्रसंगों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत करना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने प्रदर्शनी के आयोजन के लिए सभी चित्रकारों और आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा की। प्रदर्शनी के आयोजकों और मुख्य सेवादार पंज आब सोसायटी के गुरप्रीत सिंह नामधारी और प्रो. गुरबख्शीश सिंह अंटाल ने अधिकारियों और संगत को चित्रों के माध्यम से ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed