फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The woman going to the gurudwara was stopped on the pretext of water and the robbers fled after taking off the gold bangle.

गुरुद्वारे जा रही महिला को रास्ते में पानी के बहाने रोका और सोने की चूड़ी उतारकर फरार हुए लुटेरे

Sun, 25 Jul 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
The woman going to the gurudwara was stopped on the pretext of water and the robbers fled after taking off the gold bangle.
जीरकपुर। पानी के बहाने रोककर एक महिला से शातिर सोने की चूड़ी छीनकर ले गए। पुलिस अब सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

54 वर्षीय बलविंदर कौर शक्ति एन्क्लेव में रहती हैं। बुधवार सुबह 7.45 बजे गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रही थीं। गुरुद्वारे से कुछ आगे हर्मिटेज पार्क की तरफ नाले के पास एक स्विफ्ट गाड़ी खड़ी थी। उसमें तीन महिलाएं और एक व्यक्ति मौजूद था। उस व्यक्ति ने बलविंदर कौर को गाड़ी के अंदर से ही हाथ में खाली बोतल दिखाते हुए बलविंदर कौर से पानी मांगा। बलविंदर कौर ने कहा कि पास ही गुरुद्वारा है, वहां से पानी ले सकते हो। मुझे लगा कि गाड़ी में कोई बीमार है, इसलिए उनके नजदीक चली गई। गाड़ी के पास पहुंचते ही उस व्यक्ति ने बलविंदर कौर का हाथ गाड़ी के अंदर खींच लिया। इसी दौरान कुछ नशीली चीज सुंघा दी और चंद सेकेंड में हाथ से तीन तोले सोने की चूड़ी उतार ली।

बलविंदर कौर के पति सुखदेव सिंह ने बताया कि वहां उस समय बहुत आवाजाही थी, इसके बावजूद झपटमार बेखौफ थे। उन्होंने बलविंदर कौर के एक पैर पर गाड़ी का टायर भी चढ़ा दिया। अब तीन दिन से बलविंदर कौर न तो ठीक से चल पा रही हैं और न उनके बाजू का दर्द जा रहा है।
विज्ञापन

फौज से सेवानिवृत्त सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ सुराग हासिल नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed