फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The wave of development in Mohali due to the budget, some are happy and some are unhappy

Mohali News: बजट से मोहाली में विकास की लहर... कोई खुश तो कोई नाखुश

Sat, 11 Mar 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
The wave of development in Mohali due to the budget, some are happy and some are unhappy
बजट से मोहाली में विकास की लहर... कोई खुश तो कोई नाखुश
विज्ञापन

50 बेड के आयुष अस्पताल के साथ 1600 एकड़ में बसाया जा रहा अर्बन एस्टेट
पहले चरण में 243.93 करोड़ रुपये से तैयार किए जाएंगे ए, बी, सी और डी चार पॉकेट
माई सिटी रिपोर्टरमोहाली। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को अपना पहला पूर्ण बजट विधानसभा में पेश किया। इसमें मोहाली जिले को मिलने वाली कई सुविधाओं की घोषणा की गई। इनमें से प्रमुख तौर पर मोहाली में 1600 एकड़ में बनने वाला अर्बन एस्टेट-एरोट्रोपोलिस, न्यू चंडीगढ़ में बनने वाली ईको सिटी-3 और जीरकपुर में दयालपुर सोढ़ियां में बनने वाला 50 बेड का आयुष अस्पताल है। इससे जिले के कुछ लोग संतुष्ट हैं तो वहीं कुछ लोगों ने बजट को ज्यादा बढ़िया नहीं बताया।
आम आदमी पार्टी सरकार के पहले बजट सत्र में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में सुबह करीब 11 बजे बजट पढ़ना शुरू किया, तो जिले के अलग-अलग वर्गों के लोगों को बजट से काफी उम्मीदें थीं। बजट में जिले के लोगों के लिए सबसे बड़ा एलान 1600 एकड़ में बनने वाले एरोट्रोपोलिस को लेकर किया। एरोट्रोपोलिस के पहले चरण में 243.93 करोड़ रुपये से चार पॉकेट (ए, बी, सी और डी) तैयार किए जाएंगे। वहीं इसमें कुल नौ पॉकेट तैयार किए जाने हैं। इसके लिए गमाडा ने पूरी तैयारी कर ली है। इन चार पॉकेट को तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसके अलावा न्यू चंडीगढ़ में ईको सिटी-3 को बसाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सरकार पहले ही 100 एकड़ जमीन के लिए अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर चुकी है। इसमें लो डेनिसटी और हाई डेनसिटी के दो अलग-अलग प्रकार के पॉकेट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

मोहाली में 40 करोड़ से बनेगा जल भवन
सरकार ने मोहाली के विकसित होने के चलते अब यहां पर जल भवन बनाने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने 40 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जल भवन बनने से लोगों के घरों में जाने वाले पीने के पानी की गुणवत्ता में सुधार आएगा। सरकार पानी की जांच के लिए कई आधुनिक प्रयोगशालाएं भी इस जल भवन में खोलने की योजना बना रही है। साथ ही लोगों की पानी से संबंधित शिकायतों का निवारण करने के लिए एक हेल्प डेस्क बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के पहले बजट पर लोगों और युवाओं की प्रतिक्रिया
अशैक्षणिक गतिविधियों के लिए मैनेजर लगाना सही फैसला
इस बजट में जो स्कूलों में मैनेजर नियुक्त करने की घोषणा की गई है, वह सराहनीय है। इससे शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा क्योंकि उनके नियुक्त होने से शिक्षकों पर से अशैक्षणिक गतिविधियों का बोझ घट जाएगा। इस काम से मुक्ति मिलने से शिक्षक पढ़ाने पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। -तरुण सचदेवा, शिक्षक नयागांव

शिक्षा के स्तर में आएगा सुधार
आए दिन शिक्षकों की ड्यूटियां अशैक्षणिक कामों में लगती रहती हैं। इससे शिक्षक बच्चों को सही ढंग से नहीं पढ़ा पाते, क्योंकि इससे उन्हें समय कम मिलता है। मैनेजर नियुक्त होने पर स्कूल के कामों में उनसे मदद ली जा सकेगी। शिक्षक सिर्फ पढ़ाने पर ध्यान देंगे तो शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा। -सरोज अंसारी, शिक्षक नयागांव

कर में नहीं की कटौती
आप की सरकार ने रसोई के सामान पर लगने वाले करों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। इस कारण इसको लेकर हमारे हाथ केवल निराशा ही लगी है, क्योंकि रसोई के बजट में कोई कटौती नहीं आएगी, रसोई से संबंधित सामानों की कीमत पर कर में सरकार को कुछ कमी करनी चाहिए थी। -नीतू, गृहिणी, सेक्टर-125, निवासी

महंगाई पर लगानी चाहिए थी लगाम
सरकार को लोगों के सबसे बड़े मुद्दे पेट्रो पदार्थों पर लगने वाले करों में कटौती करनी चाहिए थी, ताकि पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी आने से खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी कमी आनी थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने से लोगों को मायूसी हाथ लगी है। -कनिका, गृहिणी, खरड़ निवासी

नहीं लगाया अतिरिक्त कोई कर
सरकार ने व्यापारियों पर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया है। इसलिए किसी प्रकार का कोई नया भार व्यापारियों पर नहीं झेलना पड़ेगा। इससे व्यापार में तेजी आएगी। इसके बाद भी आने वाले सालों में सरकार को इसी तरह कदम उठाने चाहिए। -मनोज व्यापारी, मोहाली

उद्योग विकसित होने से बढ़ेंगे रोजगार
सरकार ने जिले में उद्योगों को विकसित करने के लिए नई योजना लाने का जो फैसला किया है, वह सराहनीय है। इसके अलावा शहर में 1600 एकड़ भूमि पर बनने वाला एरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट भी शहर के लोगों को रोजगार के मौके देगा। -जगदीप सिंह, उद्योगपति मोहाली
युवाओं के लिए नहीं खास योजना
सरकार ने युवाओं के लिए बजट में कुछ खास योजनाएं पेश नहीं की हैं। इससे युवा वर्ग को निराशा ही हाथ लगी है। युवा वर्ग को उम्मीद थी कि सरकार उनके लिए शिक्षा और रोजगार को लेकर नई योजनाएं लाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। -विनीत द्विवेदी, खरड़ निवासी


इलाके में बढ़ेंगे रोजगार के मौके
पंजाब में पहली बार बनी आप सरकार ने पहले बजट में इलाके में जो 50 बेड का आयुष अस्पताल बनाने का फैसला किया है। इससे इलाके में रोजगार के मौके बढ़ेंगे। खासकर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े युवाओं ने इस फैसले को सराहनीय बताया है। -परमजीत सिंह, जीरकपुर निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed