फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The water crisis in Sunny Enclave deepened, and an RWA was formed and protested against the developer and the Municipal Council

Mohali News: सनी एनक्लेव में पानी का संकट गहराया, आरडब्लूए बनाकर डेवलपर व नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 02 Dec 2025 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The water crisis in Sunny Enclave deepened, and an RWA was formed and protested against the developer and the Municipal Council
मोहाली/खरड़। सेक्टर-125 के सन्नी एन्कलेव में लगातार बढ़ रहे पानी के संकट के बीच निवासियों ने औपचारिक रूप से रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया। लंबे समय से जारी पानी संकट और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग बुढ्ढा पार्क में एकत्र हुए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन की नई टीम का गठन किया गया। सभी निवासियों ने मिलकर हरबंस सिंह सिद्धू को एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया। ओेंकारदीप सिंह तूर को महासचिव, सुखदेव सिंह, एमआर सिंह मेहता व दलबीर सिंह को उपप्रधान, महिंदरपाल सिंह को सचिव, हरप्रीत सिंह को ज्वाइंट सचिव, रजिंदर शर्मा, संजीव वत्स व रजनीश कौशल को मुख्य आयोजक, रवि नारंग व सतविंदर सिंह को कैशियर, हरप्रीत सिंह गुजराल, शीश पाल व अंतार सिंह बराड़ को मुख्य व लीगल सलाहकार नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान निवासियों ने हाथों में बैनर लेकर बाजवा डेवलपर्स और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि बाजवा डेवलपर्स सोसाइटी की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में विफल रहे हैं, खासकर पानी जैसी आवश्यक सुविधा लंबे समय से बाधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो गया है और निवासियों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पानी संकट से परेशान निवासियों ने एकजुट होकर मांग रखी कि नगर निगम खरड़ तुरंत सेक्टर-125 का प्रबंधन और रखरखाव अपने हाथ में ले, ताकि क्षेत्र में नियमित पेयजल सप्लाई, सफाई व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed