फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The tipper was lifted at night and the goods were loaded on the crusher, during the day the SSP showed the seizure.

Mohali News: रात में टिप्पर उठाकर क्रशर पर भरवाया माल, दिन में एसएसपी ने दिखाई जब्ती

Mon, 29 Dec 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The tipper was lifted at night and the goods were loaded on the crusher, during the day the SSP showed the seizure.
मोहाली। जिले में अवैध माइनिंग के खिलाफ एसएसपी मोहाली के नेतृत्व में चलाए गए पुलिस अभियान पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने आरोप लगाया है कि यह पूरा अभियान सच्चाई छिपाने और जनता को गुमराह करने का एक नाटक था। विनीत जोशी के अनुसार जिस समय एसएसपी मोहाली माजरी थाना परिसर में मीडिया को अवैध माइनिंग के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दे रहे थे, उसी दौरान थाने के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा होकर चौंकाने वाले तथ्य सामने ला रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार जिन टिप्परों को पुलिस ने जब्त दिखाया वे दरअसल रात के समय पुलिस ने पार्किंग स्टैंड से उठवाए थे। इसके बाद एक क्रशर पर ले जाकर उनमें जबरन माइनिंग मटीरियल भरवाया गया और फिर माजरी थाने के बाहर खड़ा कर कार्रवाई का दिखावा किया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जब टिप्पर चालकों ने गाड़ियां चलाने से इनकार किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। वहीं, क्रशर पर सो रहे मजदूरों के दरवाजे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया, उनके साथ मारपीट की गई और डराकर टिप्परों में मटीरियल भरवाया गया। मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब यह सामने आया कि पुलिस पेट्रोल पंप और क्रशर दोनों स्थानों से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गई। भाजपा नेता ने कहा कि इससे पूरे मामले में संदेह और गहराता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed