{"_id":"69ff9abfe699be8a1b00938c","slug":"the-strike-continues-with-sit-ins-demonstrations-and-sloganeering-with-piles-of-garbage-piling-up-in-zirakpur-mohali-news-c-71-1-mli1016-142265-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: धरना, प्रदर्शन और नारेबाजी के साथ हड़ताल जारी, जीरकपुर में लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: धरना, प्रदर्शन और नारेबाजी के साथ हड़ताल जारी, जीरकपुर में लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर की सफाई कर्मचारी यूनियन की अपनी मांगों को लेकर शुरू की गई हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। इससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार चार दिन से सफाई कार्य ठप होने के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। जीरकपुर की सड़कों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी का अंबार दिखाई देने लगा है। शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में धरना देकर प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों ने पंजाब सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। यूनियन नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। उन्होंने शहरवासियों से भी अपने संघर्ष में समर्थन देने की अपील की। हड़ताल का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ नजर आने लगा है। शहर के कई इलाकों में कूड़ा न उठने से हालात बदतर हो गए हैं। शिवालिक विहार निवासी योगेश अरोड़ा ने बताया कि उनका इलाका पूरी तरह कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है। ढकोली के गुरुद्वारा बाऊली साहिब के पास गंदे नाले के किनारे भी कूड़े के ढेर लगे हैं। इसके अलावा के-एरिया के पास से गुजरने वाली सुखना चो के किनारे जमा कूड़े से चारों तरफ दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। शहरवासियों ने सरकार और प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकालने और शहर को गंदगी से राहत दिलाने की मांग की है।
धरने पर बैठे सभी कर्मचारियों से मुझे मिलना था। सेहत खराब होने की वजह से यह संभव नहीं हो सका है। सेहत में सुधार होते ही मुलाकात कर उनका समाधान कराने की कोशिश करुंगा। -कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक डेराबस्सी हलका