फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Special Director General of Police (SSF) launched the Holi Chalo sticker campaign

Mohali News: स्पेशल डीजीपी ने एसएसएफ का होली चलो स्टिकर अभियान शुरू किया

Sat, 18 Oct 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The Special Director General of Police (SSF) launched the Holi Chalo sticker campaign
मोहाली/खरड़। पंजाब पुलिस की यातायात एवं सड़क सुरक्षा शाखा (एसएसएफ) ने भागो माजरा टोल प्लाजा से होली चलो स्टिकर अभियान का शुभारंभ किया। यह पहल यारा इंडिया के समर्थन से एसएसएफ द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
विज्ञापन

अभियान का उद्घाटन करते हुए स्पेशल डीजीपी एएस राय ने बताया कि पहले चरण में पंजाब के लगभग 4,100 किलोमीटर प्रमुख सड़क खंडों को कवर करते हुए 144 मार्गों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर करीब 30,000 रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए जाएंगे। एएस राय ने कहा कि 2017 से 2022 तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हुई 2,048 सड़क दुर्घटनाओं में 1,569 मौतें हुईं, जिनमें अधिकांश किसान थे। इससे यह स्पष्ट होता है कि सड़क सुरक्षा बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता है। होली चलो अभियान दूर से वाहनों को पहचानने में मदद करेगा और सड़क जागरूकता बढ़ाकर दुर्घटनाओं को कम करेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed