फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The son riding the bike was hit by an unknown vehicle, killing his father

Mohali News: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार बेटे की मौत, पिता घायल

Mon, 22 Sep 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The son riding the bike was hit by an unknown vehicle, killing his father
डेराबस्सी। गांव चडियाला में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान पिंटू (36) पुत्र राज कुमार निवासी गांव फरौली के रूप में हुई है। मृतक का पिता राज कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा डेराबस्सी-चंडियाला रोड पर गांव चंडियाला स्थित गुग्गा माड़ी के पास शनिवार शाम करीब 7 बजे हुआ। पिता-पुत्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से अपने गांव फरौली लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वे डप्पर से गांव चंडियाला के पास गुग्गा माड़ी में पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक हवा में उछलकर सड़क पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अज्ञात वाहन चालक भाग गया। घायल पिता को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया है। गांववासियों ने इस घटना की सूचना डेराबस्सी पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि मृतक और उसका पिता खिलौने बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed