फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The snatcher escaped by snatching the chain from the retired SDO's wife in Mohali

मोहाली में सेवानिवृत्त एसडीओ की पत्नी से चेन छीनकर झपटमार फरार

Fri, 05 Mar 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
The snatcher escaped by snatching the chain from the retired SDO's wife in Mohali
मोहाली। वीआईपी सिटी के सेक्टर 68 में बाइक सवार झपटमारों ने सेवानिवृत्त एसडीओ की पत्नी से सोने की चेन झपट ली। वह अपनी बहन के साथ घर लौट रही थीं। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस झपटमारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर करीब सवा बारह बजे सेक्टर 68 निवासी बलजीत कौर अपनी बहन के साथ घर लौट रही थीं। रास्ते में पल्सर मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन झपट ली। एक युवक ने कार से पीछा भी किया, लेकिन दोनों बदमाश भाग निकले। बलजीत कौर के पति जसबीर सिंह बीएसएनएल के सेवानिवृत्त एसडीओ हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस की कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। जसबीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले उस इलाके के दो चक्कर लगाए। मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने काले रंग का जबकि पीछे बैठे बदमाश ने हरे रंग का हेलमेट पहना था। जसबीर सिंह ने बताया कि सेक्टर 68 में ही वह अपने भाई के घर गए थे, जहां से उनकी पत्नी बलजीत कौर अपनी बहन के साथ घर लौट गईं। बलजीत कौर जब अपने घर के पास ही पहुंची थीं कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। झपटी गई चेन करीब ढाई तोले की थी। जसबीर सिंह ने तुंरत 112 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पीसीआर वैन मौके पर पहुंच गई। वारदात की शिकायत एसएसपी को भी दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकों पर सख्ती बढ़ा दी। हालांकि इसके बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकलने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed