{"_id":"8d6e0edc5839f28a10a7396b85243ee5","slug":"the-sharp-politics-over-property-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर सियासत हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर सियासत हुई तेज
अमर उजाला मोहाली
Updated Tue, 15 Oct 2013 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर शहर में बढ़ते विरोध के साथ ही इस पर सियासत तेज हो गई है।
एक तरफ कांग्रेस विधायक बलबीर सिद्धू ने टैक्स के खिलाफ 15 अक्तूबर को सुबह दस बजे अंब साहिब चौक पर रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
दूसरी तरफ अपना वोट बैंक खिसकता देख अकाली भी इसके विरोध में आ गए हैं।
सोमवार को छह अकाली पूर्व पार्षदों ने मीटिंग कर अपना विरोध जताया। प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ लोगों की मुखालफत बढ़ती जा रही है। निगम चुनाव का माहौल भी बन रहा है।
ऐसे में सत्ताधारी होने के बावजूद अकालियों को वोट बैंक याद आ गया। सोमवार को हुई मीटिंग में अकाली पूर्व पार्षद अमरीक सिंह, हरपाल चन्ना, फूलराज सिंह, गुरमुख सोहल, आरपी शर्मा, परमजीत काहलों, मनजीत कौर, एसएस बरनाला, प्रकाशवती, अमतेश्वर कौर शामिल हुए।
विचार-विमर्श के बाद इन्होंने टैक्स के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि प्लॉटों के अलॉटमेंट के समय ही सारे खर्च डाल दिए गए थे।
अब कोई टैक्स लगाना लोगों के साथ नाइंसाफी होगी। सभी ने एक सुर में टैक्स को आम लोगों पर भारी बोझ बताया। साथ ही सरकार से टैक्स वापस लेने की अपील की।
मीटिंग में फैसला किया गया कि उनका दल सीएम एवं डिप्टी सीएम से मिलकर टैक्स वापस लेने की मांग करेगा। टैक्स को लेकर कांग्रेसी जहां मंगलवार को रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
लोगों की संस्थाएं 22 अक्तूबर को निगम दफ्तर पर धरना देंगी।
घरों पर टैक्स लगाना गलत
वेलफेयर एक्शन कमेटी फेज छह की मीटिंग प्रधान एनएस सिद्धू की अगुवाई में शिवालिक स्कूल में हुई।
इसमें गुरुद्वारा साहिब फेज छह की प्रबंधक कमेटी, शिवालिक मार्केट कमेटी के सदस्यों के अलावा इलाके के लोग शामिल हुए। लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स का विरोध करते हुए कहा कि घर उनकी जायदाद नहीं, बल्कि रैन बसेरा है।
इस पर टैक्स लगाना गलत है। मीटिंग में टैक्स न जमा कराने और इसके खिलाफ 15 अक्तूबर एवं 22 अक्तूबर को होने वाले रोष प्रदर्शनों में शामिल होने का फैसला किया गया।
मीटिंग में बीएस पूनी, डॉ. जीके नंदा, जीएस गुलाटी, जीएस मजीठिया, जेएस संधू, सुलक्खन सिंह लाली, गुरनाम सिंह भी शामिल हुए।