{"_id":"622122f770990347be059ee9","slug":"the-sewerage-line-laid-by-crores-gave-the-answer-people-are-getting-upset-every-day-mohali-news-pkl443670265","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों से बिछाई गई सीवरेज लाइन दे गई जवाब, लोग रोजाना हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों से बिछाई गई सीवरेज लाइन दे गई जवाब, लोग रोजाना हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। शहर में लोगों की सुविधा के लिए अंडरग्राउंड बिछाई गई सीवरेज लाइन अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। इलाके के अलग-अलग वार्ड में बिछाई इन सीवरेज लाइन के ठप होने के कारण दूषित पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है। इस कारण लोगों को यहां से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला शहर के वार्ड नंबर 17 की खुशी राम कॉलोनी में सामने आया है। यहां पर सीवरेज सिस्टम ठप होने के कारण दूषित पानी ओवरफ्लो होकर बाहर सड़क पर बह रहा है। 100 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई गई इस सीवरेज सिस्टम की विजिलेंस जांच करवाने की मांग की गई है।
शहर के रूपनगर मार्ग पर चकवा स्कूल के सामने वार्ड नंबर-17 की गली से गटर में से ओवरफ्लो होकर निकल रहा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। मोहल्ला निवासी करनैल सिंह सौरभ गुप्ता कमलजीत शर्मा, सुरेंद्र कुमार, विपन कुमार, अजीत सिंह और अन्य ने बताया कि कुछ साल पहले बिछाई गई इस सीवरेज सिस्टम पर सरकारी खजाने में से तकरीबन 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए। लेकिन सही ढंग से इस सीवरेज सिस्टम के न डाले जाने के कारण यह चलने से पहले ही ठप होकर रह गया है। इस कारण इसका दूषित पानी शहर के गलियों बाजारों में ओवरफ्लो होकर निकलता रहता है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 17 के लोगों ने बताया कि कई दिनों से निकल रहे इस दूषित पानी से जहां बदबू निकल रही है। वहीं गली से गुजरने में भारी परेशानी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर वह कई बार नगर काउंसिल से अपील कर चुके हैं। लेकिन नगर काउंसिल की ओर से अस्थायी तौर पर इसको चालू करवा दिया जाता है, कुछ दिनों में फिर वही समस्या पैदा हो जाती है।
जल्द आएगी सक्शन मशीन, उससे होगी सफाई
शहर में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या की शिकायत लोगों की ओर से नगर काउंसिल को दी गई थी। अभी विभाग के पास सीवरेज क्लीनर न होने के कारण यह समस्या आ रही है। लेकिन कुछ ही दिनों में 35 लाख रुपये की लागत से मंगवाई गई सक्शन मशीन शहर में आ जाएगी। इसके बाद यह समस्या जल्द ही हल हो जाएगी। - सुखविंदर सिंह, एमआई, नगर काउंसिल कुराली।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन शहर के वार्ड नंबर 17 में ठप पड़ी सीवरेज को चालू करने की कोशिश करते नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारी