फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The roof of a house collapsed in Suniyaran Mohalla of Derabassi

Mohali News: डेराबस्सी के सुनियारां मोहल्ला में गिरी मकान की छत

Tue, 21 Jan 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The roof of a house collapsed in Suniyaran Mohalla of Derabassi
डेराबस्सी। सुनियारा मोहल्ला में एक मकान की छत अचानक गिर गई। हालांकि बड़ा हादसा टल गया। छत गिरने के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। मकान मालिक दिलीप कुमार ने बताया कि उनके मकान के बगल में भवन बन रहा है, जिससे उनके भवन में रोज पानी रिस रहा था। इस कारण मकान में दरारें आ गईं और सोमवार को प्रथम तल की छत गिर गई। दिलीप ने बताया कि निर्माण करने वाले प्रबंधक ही उनका घर गिराने के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


मकान मालिक दिलीप कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि उनका भाई अपने परिवार के साथ नीचे रहता है। उन्होंने कहा कि एक समुदाय उनके घर के बगल में निर्माण करवा रहे हैं। वे हर दिन नई दीवारों पर पानी डाल रहे थे, जिससे उनके घर की दीवारें कमजोर हो रही थीं। इस बारे में प्रशासन को सूचित किया था लेकिन कार्रवाई नहीं की। परिणामस्वरूप सोमवार को मकान की दीवारों में दरारें आ गईं और पहली मंजिल की छत गिर गई। दिलीप ने बताया कि दुर्घटना के समय वह, उनकी पत्नी और बेटा घर पर थे और वे बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा कि अब इस मकान में रहना मुश्किल है क्योंकि यह कभी भी गिर सकता है। यह दुर्घटना एक समुदाय के भवन निर्माण के कारण हुई है। संपर्क करने पर थाना प्रमुख मंदीप सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed