फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The roads were flooded due to overnight rain, Airport Road became a pond

Mohali News: पूरी रात बारिश से सड़कें हुईं लबालब, एयरपोर्ट रोड बनी तालाब

Wed, 13 Aug 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The roads were flooded due to overnight rain, Airport Road became a pond
मोहाली। गत रात से हो रही बारिश से फिर से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। पानी की निकासी न होने के कारण शहर की मुख्य सड़कें पानी से भर गई और काफी समय तक बारिश का पानी सड़कों पर रुका रहा। कई घंटों तक पानी की निकासी न होने से राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ा। कई सड़कों ने तालाब का रूप भी धारण कर लिया। इसके अलावा शहर के नामी पार्कों में भी पानी रुकने के कारण पार्क में आने वाले लोगों को परेशानी हुई। शहर के तकरीबन सभी प्रमुख पार्कों में पानी भरने से तालाब का रूप धारण कर लिया। फेज-3 स्थित मैंगो पार्क, फेज-4 स्थित बोगेनविलया पार्क, फेज-3बी1 स्थित रोज गार्डन के अलावा सिल्वी पार्क और सिटी पार्क में सैर करने वाले ट्रैकों पर पानी भर गया। नेचर पार्क में भी पानी की निकासी न होने के कारण पानी रुका रहा। इसके अलावा शहर के रिहायशी क्षेत्रों के पार्कों में भी पानी भरने से पार्क तालाब बन गए।
विज्ञापन



एयरपोर्ट रोड पर भरा पानी
एयरपोर्ट रोड पर औद्योगिक क्षेत्र फेज-7 में सड़क पर पानी भरने से सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड पर कई जगह जलभराव हुआ। एरोसिटी में भी बारिश के पानी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट रोड के साथ सटे टीडीआई सिटी के लोग मंगलवार को फिर आफत में आ गए। टीडीआई सिटी की मार्केट की पार्किंग की सड़कें और पार्क तालाब बन गए। पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को फिर से परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



टूटी सड़कें पर बारिश का पानी बना समस्या
शहर में जगह जगह रिहायशी इलाकों में सड़कें टूटी हुई है। बारिश के दौरान इन सड़कों की हालत ओर खस्ता हो गई है। मंगलवार को सुबह तक हुई बारिश के कारण सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालक हादसों का शिकार होने से बच गए। न्यू सन्नी एनक्लेव में सड़कों की हालत इतनी खस्ताहाल हो चुकी है कि हर राज वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे है। खरड़ नगर परिषद बिलकुल भी इस इलाके की ओर ध्यान नहीं दे रही है, जिस कारण निवासी काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed