{"_id":"604144748ebc3e5910084fbc","slug":"the-risk-of-corona-started-to-increase-111-infected-in-one-day-in-mohali-two-died-mohali-news-pkl4060376111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ने लगा कोरोना का खतरा.. मोहाली में एक दिन में मिले 111 संक्रमित, दो की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने लगा कोरोना का खतरा.. मोहाली में एक दिन में मिले 111 संक्रमित, दो की हुई मौत
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में कोरोना संक्रमण के एक ही दिन में रिकॉर्ड 111 संक्रमित पाए गए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई महीनों बाद एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जाने से दोबारा संक्रमण का संकट गहरा गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 388 पर पहुंच गई है, जो कि ट्राइसिटी में सबसे अधिक है। वहीं, डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना महामारी को हलके में न लें और घर से निकलते समय मास्क जरूर पहनें और बाजारों में दुकानों पर या भीड़ वाली जगह पर सामाजिक दूरी जरूर बनाकर रखें। जिससे इस कोरोना महामारी को मात दी जा सके।
बता दें कि जिले में कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से कोरोना का कहर पूरी तरह से गहराया हुआ है। जहां, कोरोना से रिकवरी का रेट गिर रहा है, वहीं, लोगों की कोरोना से लगातार हो रही मौत भी जिला प्रशासन के लिए सिरदर्दी बनी हुई है। हालांकि सेहत विभाग की ओरसे कोरोना के टेस्ट करवाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के ब्लड सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से जिन लोगों की मौत हुई हैं, उनके बारे ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई। जबकि नए संक्रमित पाए गए लोगों में डेराबस्सी में 17, ढकोली में4, खरड़ में 9, कुराली में एक और मोहाली शहरी क्षेत्रों से कुल 80 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना महामारी के 20601 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 19412 लोग तंदरुस्त हुए हैं। जबकि अभी 801 केस सक्रिय हैं।
पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, काटे बिना मास्क के चलान
जानकारी के मुताबिक जब से शहर में कोरोना के केस दोबारा बढ़ने लगे हैं, तभी से पुलिस विभाग ने भी सख्ती कर दी है। एहतियात के लिए पुलिस की ओर से स्पेशल नाके लगाकर बिना मास्क पहने लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह स्पेशल मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी।