फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The reslult of 125 candidates of 31 wards in Zirakpur today

जीरकपुर में 31 वार्डों के 125 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

Tue, 16 Feb 2021 06:13 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
The reslult of 125 candidates of 31 wards in Zirakpur today
जीरकपुर। शहर में रविवार को 31 वार्डों में हुए निकाय चुनाव के लिए मैदान में उतरे राजनीतिक पार्टियों के 125 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। चुनाव आयोग ने बुधवार को होने वाली मतगणना के लिए इंतजाम पूरे कर लिए हैं और सभी ईवीएम पुलिस के सख्त पहरे में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखी गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर परिषद कार्यालय की पहली मंजिल पर चुनाव आयोग ने स्ट्रांग रूम बनाया है। इसके एक हाल में 30 वार्डों की ईवीएम रखकर पूरी तरह सील कर दिया है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों को ही मतगणना केंद्र में आने की अनुमति है। इसके लिए बाकायदा पहचान पत्र तैयार किए जा चुके हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इस बार मतगणना के तरीके में थोड़ा बदलाव किया है, जिसमें अकेले-अकेले वार्ड की ईवीएम की मतगणना की जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को कोई संदेह न हो।
विज्ञापन

आठ पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में खुलेंगी ईवीएम
जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए कांफ्रेंस हाल चुना है। इसके चारों ओर लोहे की ग्रिल से बैरिकेडिंग की गई है और इसे बाहर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का का सख्त पहरा रहेगा। जिससे कोई व्यक्ति आसपास न भटक पाए। इसके अलावा बेरिकेडिंग के अंदरूनी ओर अलग-अलग 8 टेबल लगाए गए हैं, जिस पर पोलिंग स्टेशन के अंदर अलग-अलग पार्टी के एजेंटों को बैठाया जाएगा। जबकि पोलिंग एजेंटों की सहमति के बाद ही ईवीएम की सील खोलकर मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और कांफ्रेंस हाल के अंदर 8 टेबल लगाए गए हैं। इन पर पोलिंग एजेंटों को बैठाया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अंदर आने पर पाबंदी रहेगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।
-पवित्र सिंह, रिटर्निंग अधिकारी, चुनाव आयोग, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed