फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The purse of a girl riding an Activa was snatched by blocking her way, four snatchers had come in a car with Delhi number plate

Mohali News: एक्टिवा सवार युवती का रास्ता रोकर पर्स छीना, दिल्ली नंबर कार में आए थे चार स्नैचर

Wed, 19 Jun 2024 07:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
The purse of a girl riding an Activa was snatched by blocking her way, four snatchers had come in a car with Delhi number plate
मोहाली। अपने निजी काम से एक्टिवा पर चप्पड़चिड़ी जा रही युवती को घेरकर कार में आए चार युवक उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। युवक दिल्ली नंबर गाड़ी में आए थे। हालांकि वारदात का शिकार हुई युवती ने गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है। पुलिस का मानना है कि गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर जाकर जांच भी की है। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त युवती के बयान पर कार सवार चार अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चारों आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता भावना तनवर ने बताया कि वह सेक्टर-88 पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में रहती है और सोहाना अस्पताल में डॉक्टर है। 1 जून को वह अपनी एक्टिवा पर किसी निजी काम के लिए सेक्टर-91 मोहाली वाली साइड से चप्पड़चिडी जा रही थी। रात करीब साढ़े 9 बजे जब स्वराज फैक्ट्री से थोड़ा आगे गंदे नाले के पास पहुंची तो पीछे से एक दिल्ली नंबर होंडा सिटी कार आई। कार ने उसका कुछ दूर तक पीछा किया। जब उसने अपनी एक्टिवा कुछ तेज की तो कार चालक ने उसे ओवरटेक करके अपनी गाड़ी से उसका रास्ता रोक लिया। उसी दौरान कार की कंडक्टर व पीछे वाली सीट से दो युवक बाहर निकले। एक युवक ने आते ही उसकी एक्टिवा का हैंडल पकड़ लिया और दूसरे युवक ने उसके कंधे में पड़ा पर्स छीन लिया। दोनों पर्स छीनकर गाड़ी में फरार हो गए। गाड़ी में कुल चार लोग थे। भावना ने बताया कि उसके पर्स में 7 हजार रुपये, सोने की चेन व मोबाइल फोन था। उसने बताया कि स्नैचिंग के डर से ही उसने अपनी सोने की चेन कुछ घंटे पहले उतार कर पर्स में रखी थी। भावना ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था जो पुलिस को दे दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed