{"_id":"692b54ea7b1c912fa5018288","slug":"the-protest-by-the-victims-family-and-farmers-in-front-of-neelam-hospital-continued-for-the-second-day-mohali-news-c-71-1-spkl1019-136260-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नीलम अस्पताल के सामने पीड़ित परिवार और किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नीलम अस्पताल के सामने पीड़ित परिवार और किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
लांडरां / बनूड़। बनूड़ से राजपुरा जाने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित नीलम अस्पताल में इलाज करा रही अमरजीत कौर की मौत के बाद पीड़ित परिवार और किसान यूनियन की तरफ से शुरू किया गया धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन आजाद के प्रदेश नेता करनैल सिंह लंग, परमजीत सिंह हरदासपुर, हरबंस सिंह बारां, हरबंस सिंह रीठखेड़ी, गुलजार सिंह, सुखविंदर सिंह, पूर्व सरपंच फग्गन माजरा, बहादर सिंह फग्गन माजरा, गुरमेल सिंह, रणजीत सिंह, जरनैल सिंह बाबरपुर, जरनैल सिंह तुंगन, जसमेल सिंह के अलावा मृतक महिला के पति बहादुर सिंह ने बताया कि अमरजीत कौर का नीलम अस्पताल में इलाज चला था। ऑपरेशन में बरती गई लापरवाही की वजह से उसकी मौत हो गई, जिसके खिलाफ किसान यूनियन ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए कल से नीलम हॉस्पिटल के सामने धरना शुरू कर दिया है और यह धरना तब तक ऐसे ही जारी रहेगा जब तक पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिल जाता और हेल्थ डिपार्टमेंट नीलम हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसिल नहीं कर देता।
इलाज के लिए 3 लाख रुपये लिए फिर भी लापरवाही
किसान नेताओं ने कहा कि नीलम हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर्स ने अमरजीत कौर के इलाज के लिए पीड़ित परिवार से आयुष्मान कार्ड और कैश से करीब 3 लाख रुपये लिए थे, लेकिन इसके बावजूद उसके ऑपरेशन में लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से 42 साल की अमरजीत कौर की मौत हो गई है।
फोटो-
लांडरां / बनूड़।नीलम हॉस्पिटल के गेट के सामने नारेबाजी करते किसान