फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The problems of traders were discussed, electricity, water and infrastructure were discussed

Mohali News: व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन, बिजली-पानी और बुनियादी ढांचे पर हुई चर्चा

Sat, 21 Mar 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The problems of traders were discussed, electricity, water and infrastructure were discussed
मोहाली। फेज-2 मार्केट में व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए ट्रेडर्स कमीशन की अगुवाई में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर, जिला ट्रेडर्स कमीशन के चेयरपर्सन रणजीतपाल सिंह और वाइस चेयरपर्सन तरलोचन सिंह बैदवान ने संयुक्त रूप से की। बैठक का मुख्य उद्देश्य मोहाली और बनूड़ के व्यापारियों की समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाना रहा।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारियों ने कानून-व्यवस्था, टैक्सेशन, सफाई, बिजली-पानी की आपूर्ति और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। ट्रेडर्स कमीशन के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि सरकार व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। जमीनी स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पहली बार ट्रेडर्स कमीशन के माध्यम से व्यापारियों से सीधा संवाद किया गया। इससे व्यापार को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। बैठक में नगर निगम, पुलिस, स्टेट टैक्स, स्वास्थ्य, बिजली, जल आपूर्ति और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। संबंधित अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं का निर्धारित समय में समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed