फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The people of Mohali appealed to DC, the government should arrange water

मोहाली के लोगों ने डीसी से लगाई गुहार, पानी का इंतजाम करे सरकार

Tue, 26 Oct 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
The people of Mohali appealed to DC, the government should arrange water
मोहाली। वीआईपी सिटी के साथ सटे गांव बलौंगी में दो दिनों से पीने वाले पानी की सप्लाई न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए तरस रहे लोगों को मजबूरी में टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि त्योहारों के समय में इस तरह पानी की दिक्कत से वह बहुत परेशान हैं। इतना ही नहीं इस वजह से लोगों का बजट भी बिगड़ रहा है, क्योंकि पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। लोगों ने डीसी ईशा कालिया से गुहार लगाई है कि सरकार इसके वैकल्पिक इंतजाम करें, जिससे लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

इस संबंधी गांव बलौंगी निवासी महिंदर, राजू, प्रदीप, राहुल आदि ने बताया कि पिछले दो दिनों से गांव में पीने वाले पानी की सप्लाई न होने के कारण गांव निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पानी की सप्लाई होती भी है तो सिर्फ 10 मिनट के लिए हो रही है। लोगों ने बताया कि पानी की सही तरीके से सप्लाई न होने के लिए वाटर सप्लाई की व्यवस्था देखने वाला ऑपरेटर जिम्मेदार है। यह ऑपरेटर अपनी मर्जी से काम करते हैं और कभी आधी रात के समय पानी की सप्लाई छोड़ देते हैं। जब इलाके के लोग ऑपरेटरों को पानी की मोटर चलाने के लिए कहते हैं तो वह इसके लिए उन्हें संबंधित सरपंच या पंचायत से संपर्क करने के लिए कह देते हैं। इस संबंधी संपर्क करने पर गांव के सरपंच और ग्रामीण जल आपूर्ति कमेटी के चेयरमैन बहादर सिंह ने कहा कि पानी सप्लाई देखने वाले ऑपरेटर बेवक्त पानी की सप्लाई छोड़ने का मामला उनके ध्यान में नहीं है। पिछले दो दिनों से ऑपरेटर डेंगू के कारण बीमार है और एक ऑपरेटर छुट्टी पर है। इस कारण यह समस्या आ रही है। आने वाले दो दिनों में बलौंगी इलाके में पानी की सप्लाई आम दिनों की तरह होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed