फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The one who sheltered the henchmen of Lawrence Bishnoi gang was arrested

Mohali News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे को पनाह देने वाला काबू

Tue, 27 Jun 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
The one who sheltered the henchmen of Lawrence Bishnoi gang was arrested
रंगदारी मांगने के आरोप में काबू किए आरोपी से पूछताछ के बाद सेक्टर-117 से पकड़ा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

मोहाली। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोपी के एक साथी विशाल कुमार निवासी मलोया को पिस्टल समेत को काबू किया था। वहीं, एक अन्य साथी पटियाला जिले के गांव घंगरोली के रहने वाले कश्मीर सिंह उर्फ बॉबी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। फरार आरोपी को पनाह देने के आरोप में एसएसओसी ने सुखविंदर सिंह (34) को सेक्टर-117 से गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसओसी के एआईजी अश्वनी कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने कहा था कि उन्हें जबरन वसूली के प्रयासों और धमकी भरे फोन कॉल की कई रिपोर्टों के बाद पंजाब पुलिस ने मामले की व्यापक जांच शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने मलोया निवासी विशाल कुमार को पकड़ा था। वहीं, कश्मीर उर्फ बॉबी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


कश्मीर फोन पर देता था धमकी, रंगदारी के लिए डराता था विशाल
एआईजी कपूर ने कहा कि कश्मीर उर्फ बॉबी चंडीगढ़, मोहाली और आसपास के इलाकों में नाइट क्लबों और बार के मालिकों सहित संपन्न व्यक्तियों को जबरन वसूली और धमकी भरे कॉल करता था। वहीं विशाल रंगदारी वसूलने के लिए उन व्यक्तियों को डराता था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी विशाल कुमार और कश्मीर उर्फ बॉबी ने 11 मई, 2023 को सेक्टर-66 स्थित बेस्टेक स्क्वेयर में चलते स्कल क्लब के मालिक से पैसे ऐंठने के लिए उनके घर पर हमला भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed