फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The old man going on duty was hit by a bike, died

ड्यूटी जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 14 Nov 2021 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The old man going on duty was hit by a bike, died
मोहाली। साइकिल पर इंडस्ट्रियल एरिया ड्यूटी जा रहे एक बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसके बाद बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवकों को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मृतक की पहचान वासुदेव मंडल (60) निवासी गांव कंबाला मोहाली के रूप में हुई, जो इंडस्ट्रियल एरिया की एक निजी कंपनी में मजदूरी का करता था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे वासुदेव साइकिल पर इंडस्ट्रियल एरिया से फेज-11 की तरफ आ रहा था कि रास्ते में बाइक सवार राहुल के साथ उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान वासुदेव ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक वासुदेव के भांजे रोबिन मंडल की शिकायत पर बाइक सवार राहुल निवासी गुरु नानक कॉलोनी फेज-11 मोहाली खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed