फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The old lady was made to smell an intoxicating substance and her gold bangles were snatched

Mohali News: वृद्धा को नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की चूड़ियां छीनी

Fri, 30 May 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The old lady was made to smell an intoxicating substance and her gold bangles were snatched
सीसीटीवी में कैद आरोपी। संवाद 
लांडरां/बनूड़। बनूड़ इलाके में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को दो महिलाओं ने एक वृद्धा को नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की दो चूड़ियां छीन लीं। वृद्धा प्रीतम कौर (67) ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बनूड़ स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। वह लालड़ू जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तो एक स्विफ्ट डिजायर कार उसके पास आकर रुकी और उसमें से दो महिलाएं उतरीं और पूछा कि माता जी आप कहां जा रही हो?
विज्ञापन

उसने कहा कि उसे लालड़ू जाना है, वह बस का इंतजार कर रही है। इसी बीच दोनों महिलाओं ने कहा कि आप हमारे साथ कार में बैठिए, हम आपको बैरियर से बस में बैठा देंगे। जब महिलाओं ने उसे बार-बार कार में बैठने के लिए कहा, तो वह पैदल ही बाजार की तरफ जाने लगी। वह अभी बस स्टैंड से 50 मीटर की दूरी पर पहुंची ही थी कि दोनों महिलाओं ने उसका पीछा किया और उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके हाथों से करीब तीन लाख रुपये कीमत की तीन तौले सोने की चूड़ियां छीन लीं।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद जब उसे होश आया, तो उसने देखा कि उसके हाथों से सोने की चूड़ियां गायब थीं। इसके बाद वृद्धा ने तुरंत राहगीरों को घटना के बारे में बताया और अपने परिजनों को बुलाया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बनूड़ थाने की पुलिस को सूचित किया। बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे सोने की चूड़ियां छीनने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed