फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The objection work is completed on the limitation of the corporation, now the notification is awaited

पूरा हुआ एतराजों का काम, अब अधिसूचना का इंतजार

Sun, 23 Jan 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The objection work is completed on the limitation of the corporation, now the notification is awaited
मोहाली। भले ही पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नए एलान और प्रोजेक्टों के शिलान्यास रुक गए हैं। लेकिन पुराने चले आ रहे प्रोजेक्टों पर पूरी तेजी से काम चल रहा है। इन्हीं में से एक नगर निगम की हदबंदी बढ़ाने का प्रोजेक्ट शामिल है। इस प्रोजेक्ट की कमान नगर निगम के कमिश्नर के हाथों में है, जबकि प्रोजेक्ट को लेकर 18 लोगों ने अपने एतराज भेजे हैं। नगर निगम ने रिपोर्ट बनाकर निकाय विभाग को भेज दी है। अब निकाय विभाग एतराजों पर विचार करेगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। उम्मीद है कि अब चुनाव के बाद इस संबंधी अधिसूचना जारी होगी।
विज्ञापन

शहर के नगर निगम के 50 वार्डों के पार्षदों ने जून, 2021 में नगर निगम का एरिया बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पास कर निकाय विभाग को भेजा था। इस दौरान नगर निगम की तरफ से दलील दी गई थी कि जब निगम का एरिया बढ़ेेेगा, तो निगम की आमदनी बढ़ेगी। उसे कई प्रकार के शुल्कों से आय होगी। जबकि विपक्ष के नेताओं का कहना था कि यह प्रस्ताव गलत है। क्योंकि उक्त गांवों को विकसित करने में ही नगर निगम को करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि निकाय विभाग ने इस संबंध में अपना काम जारी रखा था। साथ ही निगम से रेवेन्यू रिकॉर्ड का नक्शा तलब किया है। इसके बाद जब नक्शा तैयार हो गया तो लोगों से एतराज मांगे थे। अब यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव आचार संहिता लगने से जिम्मेदारी निगम कमिश्नर को सौंपी हुई है। उम्मीद है कि निकाय विभाग कुछ भी करेगा आदेश विधानसभा चुनाव के बाद ही दिए जाएंगे। जबकि नगर निगम की हदबंदी कोविड की वजह से टली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed