फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Nagar Panchayat did not listen to anyone, the youth of Chhajjumajra started the construction of the road

Mohali News: नप ने नहीं की कोई सुनवाई, छज्जूमाजरा के नौजवानों ने सड़क का निर्माण किया शुरू

Mon, 25 Aug 2025 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The Nagar Panchayat did not listen to anyone, the youth of Chhajjumajra started the construction of the road
खरड़। निज्जर चौक से गांव बरियाली की ओर जाने वाली सड़क की हालत बेहद खस्ता हो जाने के कारण यहां के निवासी लंबे समय से परेशान हैं। इस सड़क का गांव छज्जूमाजरा कॉलोनी के साथ लगता हिस्सा बहुत ही खस्ताहाल में हैं। गांव छज्जूमाजरा के नौजवान परमवीर सिंह, मेजर सिंह, रविंदर सिंह, सुखबीर सिंह व अन्य ने बताया कि खरड़ नगर काउंसिल द्वारा आठ महीने पहले इस सड़क पर सीवरेज की पाइप लाइन डालनी शुरू की गई थी परंतु पाइप लाइन डालने के बाद सड़क की रिपेयर नहीं की गई जिस कारण यह पूरी सड़क कीचड़ में बदल गई है।
विज्ञापन

इस सड़क की रिपेयर के लिए नगर काउंसिल के पार्षदों और प्रशासन तक मांग की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय निवासियों ने रोष प्रदर्शन भी किया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। नौजवानों ने बताया कि अब क्षेत्रवासियों के सहयोग से खुद ही सड़क की रिपेयर करने का फैसला लिया है और लोगों के सहयोग से सड़क बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। इसके लिए क्षेत्र में बनी कॉलोनियों के निवासियों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed