फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The municipal park is being neglected, with broken benches, dilapidated swings, and overgrown bushes telling the story

Mohali News: म्यूनिसिपल पार्क की हो रही उपेक्षा, टूटे बैंच, जर्जर झूले और झाड़ियां कह रही कहानी

Sun, 22 Feb 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The municipal park is being neglected, with broken benches, dilapidated swings, and overgrown bushes telling the story
जीरकपुर। पुलिस चौकी के नजदीक बने म्यूनिसिपल पार्क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। कभी स्थानीय लोगों के लिए सुबह-शाम सैर और बच्चों के खेलने का प्रमुख स्थान रहा यह पार्क अब अव्यवस्था और लापरवाही का शिकार हो गया है। पार्क में प्रवेश करते ही टूटी बैंच, जर्जर झूले, जगह-जगह उगी लंबी घास और झाड़ियां साफ नजर आती हैं। पार्क की बिगड़ी हालत के कारण लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई महीनों से पार्क की हालत खराब बनी हुई है।
विज्ञापन

कई बैंच इतनी खराब हो चुकी हैं कि उन पर बैठना भी खतरे से खाली नहीं है। टूटे झूलों के कारण बच्चों के साथ हादसे का डर बना रहता है। इस वजह से अभिभावक बच्चों को पार्क में खेलने भेजने से कतराते हैं। लंबी घास और झाड़ियों के कारण सांप और जहरीले कीड़ों के होने का डर बना रहता है। इससे लोगों को सैर करते समय भी सावधानी बरतनी पड़ती है। पार्क के दोनों शौचालय बंद पड़े होने से लोगों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद इनकी मरम्मत या सफाई नहीं करवाई गई। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद जीरकपुर से पार्क की तुरंत मरम्मत और नियमित सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पार्क में लगे हुए ट्रेंच टूटे हैं, बच्चों के लिए लगाए हुए झूले जर्जर और टूटे हुए हैं। पार्क में लंबी घास और झाड़ियां उगी हुई हैं। दोनों वॉशरूम बंद पड़े हैं। -मस्तु खान, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्क में फैली हुई गंदगी के कारण मक्खी मच्छर पनपते हैं। इस कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। - धनीराम, स्थानीय निवासी

टूटी बैंच और झूलों की तुरंत मरम्मत करवाई जानी चाहिए। पार्क की नियमित सफाई व्यवस्था की जानी चाहिए। झाड़ियों और घास की कटाई होनी चाहिए और दोनों शौचालय चालू किए जाने चाहिए। -रिद्धि, स्थानीय निवासी




शहर के सभी पार्कों के रखरखाव और बैंच व झूलों की मरम्मत संबंधी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बलटाना म्यूनिसिपल पार्क में जो भी बैंच या झूले टूटे हैं, उनकी मरम्मत जल्द करवा दी जाएगी। साथ ही पार्क में उगी झाड़ियां और घास की सफाई का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। - परविंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed