{"_id":"68d1b2cbba0ee440380d6793","slug":"the-municipal-councils-in-the-kharar-constituency-lack-basic-amenities-mohali-news-c-71-1-spkl1025-133765-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़ हल्के की नगर परिषदों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़ हल्के की नगर परिषदों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन
खरड़। पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने खरड़ के कांग्रेसी नेताओं, वर्करों और गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र के 27 वार्डों की विकास संबंधी स्थिति का जायजा लिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने नगर परिषद खरड़, आप सरकार और स्थानीय विधायक अनमोल गगन मान के खिलाफ गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि शहरवासी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।
लोगों ने बताया कि शहर की अधिकांश सड़कों की हालत खस्ताहाल है, बरसाती पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है, स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं और सीवरेज की स्थिति भी चिंताजनक है। अवैध निर्माण, पीजी और कालोनियों को बिल्डरों-कालोनाइजर्स और कमेटी की मिलीभगत से बढ़ावा मिल रहा है। शहर के पार्क बदहाल हैं और दशमेश नगर से गुजरने वाला बरसाती नाला भी गंदगी से भरा पड़ा है।
बैठक में यह भी कहा गया कि भ्रष्टाचार लंबे समय से कमेटी में हावी है। पूर्व मंत्री कंग द्वारा शुरू करवाया गया झुगियां रोड स्थित करोड़ों की लागत वाला क्म्युनिटी सेंटर अधर में लटका है। वहीं कजौली वाटर वर्क्स प्रोजेक्ट, जो खरड़ शहर को पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था, चार साल बाद भी अधूरा है।
विज्ञापन
कंग ने कहा कि यह स्थिति सिर्फ खरड़ की ही नहीं बल्कि कुराली और नयागांव नगर परिषदों की भी है। उन्होंने कहा कि 2022 में बनी आप सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और अब राज्य में नशा, अवैध खनन, गैंगस्टरवाद और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 में पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाना ही सबका लक्ष्य होना चाहिए।