फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Municipal Corporation is busy uprooting old curb channels and installing new ones, raising questions about the waste of public funds

Mohali News: पुराने कर्व चैनल उखाड़कर नए लगाने में जुटा नगर निगम, जनता के पैसे की बर्बादी पर उठे सवाल

Sat, 18 Oct 2025 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation is busy uprooting old curb channels and installing new ones, raising questions about the waste of public funds
मोहाली। नगर निगम ने शहर की सड़कों के किनारों पर लगे पुराने कर्व चैनलों को उखाड़कर नए कर्व चैनल लगाने का काम शुरू कर दिया है। यह काम कई सेक्टरों में तेजी से चल रहा है, लेकिन इस कदम को लेकर शहरवासी सवाल उठा रहे हैं कि जब ये चैनल अभी भी ठीक स्थिति में थे, तो उन्हें बदलने की क्या जरूरत थी। लोगों का कहना है कि यह काम बिना किसी ठोस कारण के किया जा रहा है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

निगम के ठेकेदारों की तरफ से फेज-3ए व 3बी1 समेत कई क्षेत्रों में पुराने कर्व चैनलों को हटाकर नए लगाना शुरू कर दिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह सौंदर्यीकरण परियोजना का हिस्सा है। इससे सड़कों की लुक में सुधार होगा। स्थानीय लोगों का तर्क है कि शहर में ऐसी कई जरूरी समस्याएं हैं जिन पर निगम को ध्यान देना चाहिए था। जगह-जगह गड्ढों से भरी सड़कें, जलभराव की समस्या, खुले में पड़ा कूड़ा आदि शामिल है। नगर निगम का बिलकुल भी ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

सेक्टर-69 के निवासी एनएस कलसी ने बताया कि शहर में पहले लगे कर्व चैनल अच्छी हालत में थे। उन्हें बदलने की कोई जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि मोहाली के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश के पानी की समस्या बेहद गंभीर है। प्रशासन को बेवजह पैसा खर्च करने की बजाय बारिश के पानी की गंभीर समस्या पर ध्यान देना चाहिए और इस समस्या का समाधान करना चाहिए। इस संबंध में वह नगर निगम कमिश्नर, डीसी मोहाली और इंजीनियरिंग विभाग गमाडा को शिकायत भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed