{"_id":"5f247c948ebc3e63db11b3c3","slug":"the-mice-bit-the-body-of-the-woman-in-the-morchary-of-derabassi-s-private-hospital-mohali-news-pkl38325642","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी के निजी अस्पताल की मार्चरी में महिला के शव को चूहों ने कुतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी के निजी अस्पताल की मार्चरी में महिला के शव को चूहों ने कुतरा
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित इंडस इंटरनेशनल अस्पताल की मॉर्चरी में रखे पंचकूला निवासी एक महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया। इस पर मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधकों पर शव के अंग निकालने का शक जताकर हंगामा किया।
इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब मृतका के परिजन दाह संस्कार के लिए महिला का शव लेने मॉचरी पहुंचे। यहां चादर में लिपटे शव से खून बह रहा था। मामला तूल पकड़ता देख तहसीलदार डेराबस्सी नवप्रीत सिंह शेरगिल और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच करने का भरोसा देकर परिवार को बड़ी मुश्किल से शांत किया।
मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-27 पंचकूला निवासी 52 वर्षीय महिला जसजोत कौर दिल की मरीज थी। उसकी तबीयत बिगड़ने पर दो दिन पहले ही उक्त अस्पताल में लाया गया था। यहां उसकी वीरवार सुबह मौत हो गई थी। मृतका के कुछ रिश्तेदारों ने दूर से पहुंचना था, इस कारण शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया था। शुक्रवार को मृतका के परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए जब शव लेने अस्पताल की मॉर्चरी पहुंचे तो मृतका का शव देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि शव खुर्द बुर्द हो रखा था। चूहों ने मुंह और कान के अलावा शरीर पर कई जगह बुरी तरह कुतरा हुआ था।
विज्ञापन
शव पर लपेटी चादर से बाहर आ रहा था खून
मृतका के पति रिटायर्ड कर्नल अमरजीत सिंह चंदोक और उनकी बेटी चमनप्रीत कौर ने बताया कि वह शुक्रवार को जब शव लेने पहुंचे तो देखा कि चादर में लिपटे शव से खून बाहर गिर रहा था। जबकि वीरवार को उन्होंने शव सही हालत में रखवाया था। उन्होंने अस्पताल प्रबंधकों से इसका कारण पूछा तो वह कोई भी तसल्लीबख्श जवाब नहीं दे सके। इस पर उनको शक हुआ कि कहीं अस्पताल में शव से कोई अंग न निकाल लिए हों। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मॉर्चरी का कूलिंग टैम्परेचर मेंटेन नहीं किया हुआ था। वहीं अस्पताल प्रबंधकों ने कहा कि शव को किसी चूहे ने कुतर दिया है।
अस्पताल प्रबंधकों ने आरोपों को नकारा, बोले- मॉर्चरी में चूहे ने कुतरा शव
अस्पताल के डायरेक्टर सुरिंद्रपाल सिंह बेदी ने कहा कि अस्पताल की मॉर्चरी परिसर से बाहर की ओर है। जहां लगता है मॉर्चरी में कोई चूहा घूस गया था और उसी ने शव को कूतर दिया। उन्होंने दावा किया है कि आरोपों की गंभीरता के साथ जांच की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आरोप बिलकुल गलत हैं कि शव के साथ छेड़छाड़ की गई या अंग निकाले गए।
सिविल अस्पताल में डाक्टरों का बोर्ड आज करेगा पोस्टमार्टम
वहीं तहसीलदार नवप्रीत सिंह शेरगिल ने कहा कि शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार को सिविल अस्पताल में डाक्टरों का बोर्ड पोस्टमार्टम करवाएगा। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
रिश्तेदार श्मशान घाट में करते रहे इंतजार
मृतका के परिवार ने पंचकूला के सेक्टर-28 के शमशानघाट में अंतिम संस्कार की तैयाररियां की हुई थी। यहां सभी रिश्तेदारों को दोपहर एक बजे दाह संस्कार का समय दिया गया था। परिवार समय पर शव लेने अस्पताल पहुंच गया था, लेकिन वहां मामला ओर निकला। इस कारण अंतिम संस्कार नहीं कर सके। श्मशान घाट में इंतजार कर रहे रिश्तेदारों को फोन पर मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद सभी रिश्तेदार बिना दाह संस्कार किए वापस लौट गए।