{"_id":"6133deee8ebc3e147352bfaf","slug":"the-matter-of-preparing-to-lease-land-in-the-name-of-film-city-heated-up-mohali-news-pkl4257168109","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चदंपुर की जमीन फिल्म सिटी के नाम पर लीज पर देने की तैयारी का मामला गर्माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव चदंपुर की जमीन फिल्म सिटी के नाम पर लीज पर देने की तैयारी का मामला गर्माया
विज्ञापन
मोहाली। गांव चंदपुर के अंदर करोड़ों शामलात जमीन को निजी संस्थाओं के माध्यम से सस्ते दामों पर लीज पर देने का मामला तूल पकड़ने लगा है, जिसको लेकर पंजाब अगेंस्ट करप्शन के प्रधान सतनाम सिंह दाऊ के साथ दर्शन सिंह, अशोक कुमार व शुभम गिरी ने संयुक्त किसान मोर्चें के नेता बलबीर सिंह राजेवाल के साथ मुलाकात करते हुए सरकार की इस कार्रवाई पर रोक लगवाने की मांग की।
दूसरी ओर चंदपुर गांववासियों की मांग पर बलबीर सिंह राजेवाल ने पंचायत विभाग के डायरेक्टर को फोन करके बोली रोकने की मांग उठाई, जिसको डायरेक्टर द्वारा यह कहकर मना कर दिया कि ये कार्रवाई पंजाब सरकार की ओर से करवाई जा रही है। सतनाम दाऊ ने बताया कि चंदपुर गांव की तरफ से एक शिष्टमंडल ने संयुक्त किसान मोर्चे के नेता बलबीर सिंह राजेवाल से मुलाकात करके उनके ध्यान में लाया कि गांव बलौंगी की गोशाला की तर्ज पर गांव चंदपुर की 86 एकड़ जमीन दबाने की तैयार की जा चुकी है, जिसमें से कुछ जमीन अंधे लोगों की मदद करने के नाम पर दबाई जा चुकी है और बाकी जमीन किश्तों में अन्य संस्थाओं के नाम 33 साल लीज पर लेकर खुर्द-बुर्द करने की तैयारी की जा रही है।
वहीं, इस जमीन की कीमत 500 करोड़ रुपये से ऊपर है, जिसको सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की ओर से फर्जी संस्थाएं बनाकर और पंचायतों पर दबाव डालकर और पंचायत मेंबरों की ओर से मिलीभगत करके कौड़ियों के दाम पर कब्जाने की कोशिश की जा रही है। जबकि इस कार्रवाई को लेकर अगर सरकारी तंत्र से जुड़े व्यक्तियों द्वारा विरोध करने पर निलंबित किया जा रहा है।
विज्ञापन
सभी संस्थाओं से बोली रुकवाने की अपील
सतनाम दाऊ ने कहा कि राजेवाल ने गांव चंदपुर के लोगों को संदेश दिया है कि संयुक्त किसान मोर्चें के नेता केंद्र सरकार खिलाफ दिल्ली में मोर्चे पर डटे हुए हैं और पीछे पंजाब सरकार की मिलीभगत से गांव की जमीनें दबाई जा रही हैं। इसके लिए चंदपुर की जमीन की बोली रोकने के लिए सारी संस्थाएं और जत्थेबंदियां हर तरीके से शांतमयी प्रदर्शन करके चंदपुर की जमीन की बोली रोकने के लिए संघर्ष में गांव के लोगों की मदद करें।