फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The markets of Mohali will soon be made hawker-free

मोहाली के बाजारों को जल्द बनाया जाएगा रेहड़ी-फड़ी मुक्त

Thu, 04 Mar 2021 02:34 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
The markets of Mohali will soon be made hawker-free
मोहाली। शहर के विभिन्न इलाकों और बाजारों में सैकड़ों अवैध रेहड़ी-फड़ी वाले अपना कारोबार चला रहे हैं। लेकिन रेहड़ी-फड़ी के लिए किए गए एक सर्वे में केवल 998 लोगों के ही दस्तावेज सही पाए गए हैं। अब नगर निगम जल्द ही इन्हें गमाडा की ओर से दी गई जगहों में शिफ्ट करने जा रहा है। साथ ही मोहाली शहर को रेहड़ी-फड़ी मुक्त बनाया जाएगा। यह दावा स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी के सदस्य एवं पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने किया है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर लग रही सभी अवैध रेहड़ी-फड़ी को पहल के आधार पर तुरंत हटाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कुछ समय से शहर में अवैध रेहड़ी-फड़ी का मामला गर्माया हुआ है। वहीं, दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों में विवाद तक हुए हैं। इतना ही नहीं कई जगह तो रेहड़ी-फड़ी वाले ट्रैफिक लाइटों पर पक्का अड्डा बनाकर बैठ गए हैं। इस मामले को अमर उजाला ने गंभीरता से उठाया था। इसके बाद अब पिछली स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी के सदस्य कुलजीत सिंह बेेदी आगे आए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सर्वे में कुछ लोग अपने दस्तावेज जमा करवाने से पीछे रह गए थे। अब जरूरत पड़ने पर आने वाले समय में उन्हें भी अपने दस्तावेज तैयार करवाकर इन्हें जमा करवाने का एक मौका दिया जा सकता है। लेकिन सिर्फ मोहाली में रहने वाले लोगों को ही रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोहाली देश के उभरते शहरों में से एक है। ऐसे में शहर की सुंदरता से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली में कोरोना काल से ही वेडिंग जोन बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया था। इसमें गमाडा की ओर से करीब 14 साइट्स नगर निगम को दी थी। इसमें कुछ साइट्स को लेकर विवाद था। हालांकि बाद में कोरोना की वजह से यह काम लटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दुकानदार खुद लगवाते हैं रेहड़ियां
पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने बाजारों की पार्किंग में लगने वाली रेहड़ी-फड़ी के लिए कुछ मुठ्ठी भर दुकानदारों को भी जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदार पैसे लेकर अपनी दुकानों के आगे रेहड़ियां लगवाते हैं। नगर निगम को इस बात की पूरी जानकारी है। बाजारों के दुकानदारों की एसोसिएशन के सहयोग और सुझाव के मुताबिक बाजारों का और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे बाजार में शाम को होने वाली हुल्लड़बाजी पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि नया चुनाव हाउस सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed