फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The life of Guru Ravidas Ji was brought to life through a 500-drone show

Mohali News: 500 ड्रोन शो से गुरु रविदास जी के जीवन को जीवंत किया

Wed, 30 Sep 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The life of Guru Ravidas Ji was brought to life through a 500-drone show
दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-79 में आयोजित किया शो, इसमें गुरु के जीवन, बाणी और दर्शन को प्रस्तुत किया
विज्ञापन

मोहाली। श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार ने मंगलवार देर शाम दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-79 में 500 ड्रोन का शो आयोजित किया। इस शो के माध्यम से गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, बाणी और दर्शन को प्रस्तुत किया गया। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को गुरु साहिब की विचारधारा से जोड़ना। पंजाब सरकार गुरु साहिब की शिक्षाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। मोहाली विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ड्रोन शो जैसी आधुनिक तकनीक से गुरु साहिब की शिक्षाएं युवा पीढ़ी तक पहुंचाई जा रही हैं।

गुरु रविदास महाराज जी की बाणी समानता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देती है। उनका दर्शन किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है। यह संपूर्ण मानवता के लिए स्वतंत्रता और भाईचारे का संदेश है। पंजाब सरकार ने प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य गुरु साहिब के विचारों को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। गुरु साहिब ने जात-पात और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई। उन्होंने मनुष्य को अच्छे कर्मों का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम में भाई जसपाल सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और संगत उपस्थित थी, जिन्होंने इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed