फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The knock of monsoon gave relief from the heat, flooded water became a problem in many areas

मानसून की दस्तक ने गर्मी से दी राहत, कई इलाकों में भरा लबालब पानी बना परेशानी

Tue, 13 Jul 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
The knock of monsoon gave relief from the heat, flooded water became a problem in many areas
मोहाली। आखिर वीआईपी जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार शाम को मोहाली, खरड़, कुराली, मुल्लांपुर और नयागांव में पौने सात बजे से लेकर आठ बजे तक करीब सवा घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं, कुछ रिहायशी इलाकों और सड़कों पर लबालब पानी भरने से लोगों को भारी दिक्कत हुई। इस बारिश ने जिला प्रशासन की ओर से बरसात से निपटने के लिए किए गए प्रबंधों और करवाई गई तैयारियों पर भी सवाल खड़ा कर दिया। किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहीं, तेज हुई बरसात के बाद कई इलाकों में काफी देर तक बिजली गुल रहने से लोग परेशान भी हुए।
विज्ञापन

हालांकि लोगों ने मौसम का पूरा आनंद उठाया। वहीं, नाइट कर्फ्यू खत्म होने के बाद काफी संख्या में लोग और वाहन चालक मार्केट में पहुंचे। साथ ही खाने-पीने का आनंद उठाया।
विज्ञापन

बता दें किसोमवार को सुबह से ही आकाश में बादल छा गए थे। साथ ही ठंडी हवाएं चल रही थीं। लेकिन दोपहर में एक दम तेज धूप थी। जबकि शाम 4 बजे के करीब अचानक मौसम बदला और आकाश में काले बादल छा गए। इसके बाद शाम को बारिश हुई। बारिश काफी तेज थी। ऐसे में मोहाली शहर की कई सड़कों में जलभराव हुआ। हालांकि थोड़े समय में पानी निकल गया। इस तरह की दिक्कत गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां से फेज-7 को आने वाली सड़क पर बनी। क्योंकि वहां पर एक नामी बिल्डर ने अपना कंट्रक्शन मैटीरियल फेंका हुआ है। इस वजह से परेशानी आई। इसी तरह की दिक्कत मदनपुर से डिप्लास्ट चौक पर बनी। वहीं, खरड़ के नवनिर्मित फ्लाईओवर पर पानी की निकासी का सही प्रबंध न होने के कारण दर्जनों वाहनों को नुकसान पहुंचाया। पानी का अंदाजा लगाना वाहन चालकों के लिए इतना मुश्किल है जो पुल की बनावट को संदेह के घेरे में लाता है। समाजसेवी पृथ्वीराज ने सरकार से मांग की है कि कंपनी से इसे तुरंत सही करने का प्रशासन प्रबंध करवाए, ताकि दूरदराज से आने वाले राहगीरों को अचानक समस्याओं से दो चार न होना पड़े। इसके अलावा सन्नी एनक्लेव के रिहायशी एरिया की सड़कों पर पानी भर गया। ऐसी ही स्थिति खरड़ लांडरां रोड, नया शहर बडाला रोड, लखनौर लांडरां रोड, एयरपोर्ट रोड, बलौंगी कुंभड़ा रोड पर बनी। यहां पानी काफी भर गया था। जिससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed