{"_id":"641a1522e5e94871670bb2df","slug":"the-important-barwala-road-connecting-punjab-with-haryana-will-be-built-with-24-crores-mohali-news-c-16-1-93576-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 24 करोड़ से बनेगी पंजाब को हरियाणा से जोड़ने वाली अहम बरवाला रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 24 करोड़ से बनेगी पंजाब को हरियाणा से जोड़ने वाली अहम बरवाला रोड
विज्ञापन
24 करोड़ से बनेगी पंजाब को हरियाणा से जोड़ने वाली अहम बरवाला रोड
-डेराबस्सी से बरवाला रोड तक 10 किमी सड़क का मुद्दा उठाया था हलका विधायक ने
- अमर उजाला प्रमुखता से उठा रहा था इस सड़क के निर्माण का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से सरकार ने जर्जर डेराबस्सी बरवाला सड़क के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। पंजाब को हरियाणा से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर करीब 24 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसका काम जल्द शुरू किया जाएगा।
इस सड़क के निर्माण की मांग अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से उठाई जा रही थी। सड़क की खस्ता हालत के कारण लोगों को आ रही समस्या को लेकर अमर उजाला की ओर से कई बार खबरें प्रकाशित की जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक लंबे समय से इस सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। पंजाब को हरियाणा से जोड़ने, दर्जनों गांवों में आने जाने के लिए मुख्य संपर्क मार्ग सहित डेराबस्सी का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र इसी सड़क पर स्थित होने के कारण आए दिन बड़े वाहन गड्ढों में गिरकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। यहां रोजाना जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी होती है। इस सड़क के निर्माण का कई बार लघु स्माल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों और इस सड़क पर स्थित आवासीय कॉलोनियों के निवासियों द्वारा प्रदर्शन किया जा चुका है। लोगों को आ रही परेशानी को देखते हुए हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की इस सड़क के निर्माण की मांग विधानसभा में कई बार उठ चुके हैं। उनकी मांग पर बीते दिनों इस सड़क पर पैच वर्क के लिए 70 लाख रुपये जारी किए थे। जिसमें इस पैच वर्क का कार्य तो हो गया था लेकिन इसके बावजूद सड़क की हालत में कोई ज्यादा सुधार नही हुआ था। जिसको लेकर पिछले विधानसभा में विधायक ने यह मामला उठाया था।
विज्ञापन
इस सड़क पर सबसे अधिक समस्या पानी की ड्रेनेज की बनी हुई है। सड़क पर पानी की निकासी की न होने के कारण थोड़ी बारिश होने पर ही यहां पानी भर जाता है। जो सड़क टूटने का कारण है। लंबे समय से लोग इस सड़क पर ड्रेनेज लाइन बिछाने की मांग कर रहे है ताकि सड़क लंबी चल सके। सोमवार को भी हुई मूसलाधार बारिश से सड़क पर पानी भर गया था और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि उनकी मांग पर पंजाब सरकार ने प्रस्ताव नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेजा था। इसको मंजूरी मिल गई है। दस किलोमीटर की इस सड़क पर 24.9 करोड़ रुपये खर्च करने का फंड मंजूर किया गया है। अब जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कैपशन-बरवाला सड़क पर पानी के कारण भरे पानी का दृश्य।