फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The hospital gave information about the death of 15 infected a day later, 6 people died in Mohali, 230 new infected were found

अस्पताल ने एक दिन बाद दी 15 संक्रमितों की मौत की जानकारी, मोहाली में 6 लोगों की मौत, 230 नए संक्रमित मिले

Sat, 29 May 2021 01:28 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
The hospital gave information about the death of 15 infected a day later, 6 people died in Mohali, 230 new infected were found
मोहाली। जिले में भले ही कोरोना संक्रमितों के मामले कम आ रहे हैं। लेकिन कुछ निजी अस्पताल अपने यहां कोरोना से होने वाली मौतों की जानकारी तय समय से प्रशासन को नहीं दे रहे हैं। इससे जिला प्रशासन को रिकॉर्ड जुटाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

इस मामले को डीसी गिरीश दियालन ने गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को हिदायत दी है कि समूह अस्पतालों से तालमेल करके कोरोना से होने वाली मौतों की रिपोर्ट हर दिन साथ के साथ भेजी जाएं। अगर किसी अस्पताल की रिपोर्ट तय समय पर नहीं आती है तो उसके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। साथ ही ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 230 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 709 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। हालांकि जिले में मरने वाले लोगों की कुल संख्या अब 931 हो गई है। क्योंकि 15 लोगों की मौतों का रिकॉर्ड सेहत विभाग को वीरवार को देरी से मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए संक्रमितों में डेराबस्सी से 17, ढकोली से 44, लालड़ू से 6, बूथगढ़ से 21, घडुआं से 15, खरड़ से 45, कुराली से9, बनूड़ से 18 और मोहाली क्षेत्र से 55 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 65991 केस आए हैं। इनमें से 61234 ठीक हो चुके हैं और अभी 3826 मरीज सक्रिय हैं।

बता दें कि जिले में कोरोना को मात देने के लिए टेस्टिंग से लेकर अन्य सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें। तभी कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed