{"_id":"68f2b1bb20f8ef13af0a18f7","slug":"the-health-department-launched-an-awareness-campaign-to-prevent-dengue-mohali-news-c-71-1-mli1010-134681-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेंगू रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेंगू रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन
डेराबस्सी। सिविल सर्जन डॉ. सगीता जैन और एस.एम.ओ. डॉ. धर्मेंद्र सिंह के निर्देशों में नोडल अधिकारी डॉ. दीपिंदर के नेतृत्व में मल्टीपरपज़ हेल्थ सुपरवाइज़र गुरजीत सिंह और एंटी-डेंगू टीमों ने डेराबस्सी क्षेत्र में डेंगू रोकथाम और बचाव के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने स्थानीय नर्सरियों, निर्माणाधीन इमारतों और औद्योगिक क्षेत्रों में सर्वे कर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए।
डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पानी जमा न होने दें, खड़े पानी में काला तेल डालें, गमले, टायर, फ्रिज ट्रे व मिट्टी के बर्तन सप्ताह में साफ करें। उन्होंने पूरी बाँहों वाले कपड़े पहनने, मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग और रात में मच्छरदानी लगाने की सलाह दी। बुखार होने पर नजदीकी सरकारी डिस्पेंसरी में जांच और इलाज मुफ्त उपलब्ध है।
अभियान के अंत में स्थानीय स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद किया। मौके पर गुरदीप सिंह, कुलविंदर कुमार, रजिंदर सिंह और आशा वर्कर भी उपस्थित रहे।