फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The head of the society attacked the vice head woman with a knife.

Mohali News: सोसाइटी की प्रधान ने उप प्रधान महिला पर चाकू से किया हमला

Sun, 26 Jan 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The head of the society attacked the vice head woman with a knife.
मोहाली। सेक्टर-88 की वेव एस्टेट सोसाइटी में समस्याओं को लेकर हुए विवाद में महिला प्रधान ने उप प्रधान महिला पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। इस हमले में उप प्रधान गंभीर रूप से जख्मी हो गई और उसे सिविल अस्पताल-6 में भर्ती करवाया गया है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें प्रधान खुशप्रीत कौर इसी सोसाइटी की उप प्रधान इंद्रजीत कौर पर चाकू से हमला करती दिख रही है। इस दाैरान सुरक्षा कर्मी उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह विवाद सोसाइटी की समस्याओं और प्रबंधन को लेकर बढ़े तनाव के कारण हुआ है। जख्मी उप प्रधान इंद्रजीत काैर की हालत सिविल अस्पताल में स्थिर बनी हुई है। इंद्रजीत कौर की शिकायत पर सोहाना थाना पुलिस ने प्रधान खुशप्रीत काैर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान प्रधान खुशप्रीत कौर के अलावा उसके पति शिवदेव निवासी फ्लैट नंबर-501 सेक्टर-85 और मनप्रीत सिंह सुरक्षा कर्मी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को इंद्रजीत कौर ने बताया कि खुशप्रीत कौर सोसाइटी के मुद्दों को लेकर उससे बहस कर रही थी। पहली मंजिल पर फ्लैट नंबर ई-1202 में उनकी काफी बहस हुई। इस दौरान खुशप्रीत कौर का गुस्सा बढ़ गया और वह किचन से चाकू उठा लाई। आवाज सुनकर सुरक्षा कर्मी और कुछ अन्य लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने इंद्रजीत कौर के चेहरे पर चाकू मार दिया तो उसके चेहरे से खून बहने लगा। लोगों ने कहा कि यह विवाद सोसाइटी के प्रबंधन को लेकर हुआ है और लंबे समय से दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे। इसकी सूचना पर सोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और दोनों महिलाओं से पूछताछ की। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इंद्रजीत कौर की हालत स्थिर है और उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी की समस्या को लेकर झगड़ा हुआ था। खुशप्रीत कौर सोसाइटी की प्रधान हैं जिसने चाकू से इंदरजीत कौर पर हमला किया है। उसके साथ तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। -सिमरन सिंह, एसएचओ थाना सोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed