फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The hawkers were confiscated a day before, and were set up again the next day

Mohali News: एक दिन पहले जब्त की थीं रेहड़ी फड़ियां, दूसरे दिन फिर सज गईं

Mon, 26 May 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The hawkers were confiscated a day before, and were set up again the next day
जीरकपुर। जीरकपुर शहर की सड़कों के किनारे पर अवैध रूप से कब्जे करके रेहड़ी-फड़ी लगाने का चलन बढ़ता ही जा रहा है। जिसके कारण सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ रही है। लोगों द्वारा नगर परिषद अधिकारियों को शिकायतें करने के बावजूद भी इन रेहड़ी फड़ी वालों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

इस संबंध में अखबारों में समय-समय पर खबरें भी प्रकाशित होती रहती हैं। पटियाला चौक से अंबाला की तरफ जाने वाले रोड पर प्रीत कॉलोनी के आगे ऐसी रेहड़ी फड़ी वाले अक्सर देखे जा सकते हैं जो कि अवैध कब्जा करके सड़क के किनारे व्यवसाय करते हैं। इस कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालक वहां पर अपनी गाड़ियां तथा दोपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े करके खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन

जिससे अक्सर ही शाम के समय वहां पर भारी ट्रैफिक जाम की समस्या देखी जा सकती है। पिछले हफ्ते आसपास के लोगों की समस्या को देखते हुए खबरें भी प्रकाशित हुई थी। इसके बाद शुक्रवार के दिन नगर परिषद की टीम द्वारा खानापूर्ति के लिए वहां पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ रेहड़ियों तथा मंजे भी उठा लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन कार्रवाई को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि शनिवार को दोपहर को ही वे रेहड़ियां और मंजे अपनी जगह पर पहुंच चुके थे और पहले की तरह ही पूरी मार्केट सज चुकी थी। यही हालत रविवार को भी देखे गए हैं। इंफोर्समेंट टीम की ओर से जो सामान जब्त किया जाता है उसे जिस गोदाम में रखा जाता है उसकी चाबी नगर परिषद के कच्चे कर्मियों के हाथ में ही रहती है। सरकारी गाड़ी को शहर में घूमाते हुए वह कच्चे कर्मचारी शाम तक कितना सामान इस गोदाम में रखते हैं और कितना सामान वापस करते हैं क्या इसकी जानकारी अधिकारियों के पास नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed