फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The growing menace of stray dogs in the city has led to the Deputy Mayor demanding the construction of a dog shelter.

Mohali News: शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता खतरा, डिप्टी मेयर ने डॉग शेल्टर बनाने की उठाई मांग

Thu, 04 Dec 2025 11:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The growing menace of stray dogs in the city has led to the Deputy Mayor demanding the construction of a dog shelter.
मोहाली। शहर में लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों के मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने डॉग शेल्टर तत्काल बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 7 जनवरी तक शेल्टर हाउस स्थापित करने का निर्देश दिया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि मोहाली अभी भी काफी पीछे है। बेदी ने इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर मोहाली, पंजाब के मुख्य सचिव और गमाडा के मुख्य प्रशासक को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मोहाली में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। बेदी ने बताया कि नगर निगम के पास जमीन उपलब्ध नहीं है और ज्यादातर भूमि गमाडा के अधीन है। उन्होंने कहा कि यह मामला उन्होंने हाई कोर्ट में भी उठाया था और लंबे संघर्ष के बाद ही पंजाब की डॉग पॉलिसी आगे बढ़ सकी है। बेदी ने अफसोस जताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को लागू करने वाली मशीनरी ने अब तक गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed