Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The groom's relatives fire while dancing on the DJ at the wedding, two people seriously injured

शादी में डीजे पर नाचते हुए दूल्हे के रिश्तेदार ने चलाई गोली, दो लोग गंभीर घायल

Sat, 13 Feb 2021 01:56 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
The groom's relatives fire while dancing on the DJ at the wedding, two people seriously injured
खरड़। शहर के नजदीकी गांव चोल्टा कलां में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते हुए दूल्हे के एक रिश्तेदार ने खुशी में गोली चला दी। उसकी ओर से चलाई गई गोली से डीजे चलाने वाले समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान मनजीत सिंह निवासी खरड़ और विरेंदर सिंह निवासी गांव पोपना के रूप में हुई है। दोनों को देर रात करीब 11 बजे सरकारी अस्पताल खरड़ में दाखिल किया गया। यहां इनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया। खरड़ अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर मनोहर सिंह ने बताया कि वीरवार को देर रात खरड़ अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर घायल दो लोग लाए गए थे। इनमें डीजे चलाने वाले मनजीत सिंह के पेट में और विरेंदर सिंह की बाजू में गोली लगी हुई थी और दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव चोल्टा कलां निवासी स्वर्ण सिंह के बेटे का शुक्रवार को विवाह था। विवाह से पहले शनिवार की रात रखी गई पार्टी में उनके रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे हुए थे। इस दौरान डीजे की धुन पर नाचते हुए दूल्हे का एक रिश्तेदार अचानक पिस्तौल निकाल कर हवा में गोली चलाने लगा। जिस दौरान वह गोली चला रहा था तो अचानक एक गोली डीजे चला रहे मनजीत सिंह के पेट में और अन्य व्यक्ति विरेंदर सिंह की बाजू में लग गई। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अभी दोनों पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल हैं।
विज्ञापन

शादी समारोह में गोली चलने की खबर पाकर खरड़ की डीएसपी रूपिंदरदीप कौर सोही और खरड़ सदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अजीतपाल सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ जारी है। वहीं इस घटना के 24 घंटे बाद भी खरड़ सदर पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इस बारे में खरड़ सदर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष अजीतपाल सिंह ने कई बार कॉल करने पर भी फोन नहीं उठाया। जबकि डीएसपी खरड़ रूपिंदरदीप कौर सोही ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed