{"_id":"6adfc3715abd7241880f0a69","slug":"the-grand-turf-defeated-ats-cricket-academy-by-8-runs-mohali-news-c-71-1-mli1017-148389-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: द ग्रैंड टर्फ ने एटीएस क्रिकेट अकादमी को 8 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: द ग्रैंड टर्फ ने एटीएस क्रिकेट अकादमी को 8 रन से हराया
विज्ञापन
विराट बंसल ने 6 विकेट लेकर बिखेरा जलवा, अर्नव अमोलक बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। ढकोली में आयोजित अंडर चैंपियंस कप-2 के मैच नंबर-6 में द ग्रैंड टर्फ और एटीएस क्रिकेट अकादमी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें द ग्रैंड टर्फ की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर एटीएस क्रिकेट अकादमी को 8 रन से हरा दिया। मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। दोनों टीमों के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे, लेकिन द ग्रैंड टर्फ ने कम स्कोर के बावजूद जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी द ग्रैंड टर्फ की टीम 13.3 ओवर में 90 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शिवाय अरोड़ा ने 24 रन और अर्नव अमोलक ने 20 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। एटीएस क्रिकेट अकादमी की ओर से विराट बंसल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4.3 ओवर में 26 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। वहीं, गुरनूर सिंह ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। 91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एटीएस क्रिकेट अकादमी की टीम 20.4 ओवर में 82 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से युवराज ने सर्वाधिक 21 रन बनाए, जबकि विराट बंसल ने 10 रन का योगदान दिया। द ग्रैंड टर्फ की ओर से हैबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट झटके। आहान अंगुराल ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस तरह द ग्रैंड टर्फ ने 8 रन से मुकाबला अपने नाम किया। मैच में बल्ले और गेंद से योगदान देने वाले अर्नव अमोलक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।