फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The gang who snatched the fake number plate on the bike busted

बाइक पर जाली नंबर प्लेट लगाकर झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 03 Sep 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The gang who snatched the fake number plate on the bike busted
मोहाली। वीआईपी शहर में फिल्मी स्टाइल में एक बाद एक झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह की खास बात यह थी कि यह एक ही अपाचे बाइक पर नकली नंबर प्लेट लगाकर वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात के बाद नंबर प्लेट बदलकर आसानी से इलाका छोड़ देते थे। वहीं झपटमारी व चोरी का सारा सामान दिल्ली में जाकर बेचते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्की वासी बुलंदशहर हाल वासी गाजियाबाद, दीप सिंह वासी गणेश विहार ढकोली व संतोष सिंह वासी कराड़ महाराष्ट्र हाल वासी कल्याणपुरी दिल्ली के रूप में हुई। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयोग की गई बाइक, सोने की चेन स्कार्पियो कार व ढाई लाख रुपये नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी सिटी आकाश दीप सिंह औलख व डीएसपी सिटी-1 हरिंदर सिंह मान ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि डेढ़ महीने से इलाके में सुबह के समय झपटमारी की वारदातें हो रही थीं। आरोपी अकेली महिलाओं से सोने की चेन झपटते थे। वारदात होने के बाद से ही पुलिस ने इस मामले को हल करने के लिए कई टीमें गठित कर दी थीं। साथ जिन इलाकों में वारदाते हो रही थीं, उन इलाकों में कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक करने के साथ अन्य चीजों पर पुलिस काम कर रही थी। 26 अगस्त को सूचना मिली कि फेज-नौ और सेक्टर-71 में वारदात हुई। खास बात यह थी कि इस वारदात में भी अपाचे मोटरसाइकिल प्रयोग हुई थी। हालांकि नंबर अलग था। इसके बाद टीम पूरी तरह से अलर्ट थी। इसी बीच पुलिस ने आरोपियों द्वारा प्रयोग किया जाने वाला रूट पहचाना। इसके बाद उन्हें एक फेज से काबू कर लिया। फिर पुलिस ने दिल्ली में जाकर संतोष सिंह को काबू किया जिसे ये सोना बेचते थे। वह सोने को गलाने व बनाने का काम करता था।
विज्ञापन

बुड़ैल जेल में हुई थी दोनों आरोपियों की मुलाकात
पता चला है कि विक्की और दीप की मुलाकात बुड़ैल जेल में हुई थी। दीप पहले चोरी करता था। उसने विक्की को झपटमारी के लिए तैयार किया। दोनों ने मिलकर एक के बाद एक कई वारदातों को अंजाम दिया। इनके कब्जे से पुलिस ने वारदातों में प्रयोग की हरियाणा नंबर की एक मोटरसाइकिल व जाली नंबर प्लेट, दो सोने की चेन, एक चोरी का थ्री व्हीलर, एक स्कॉर्पियो, एक एलईडी टीवी व ढाई लाख की रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झपटमारी के पैसे का ऐसे करते थे इस्तेमाल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे झपटमारी के बाद से विलासिता भरा जीवन जी रहे थे। झपटमारी से हुई आमदन से एक एलईडी खरीदा था क्योंकि दोनों को टीवी देखना पसंद है। वहीं पहले खरीदी स्कॉर्पियो का भुगतान भी किया था। चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली मेंआरोपी विक्की पर 33 और दीप सिंह पर सात मुकदमे दर्ज हैं। इन्हें पकड़ने के बाद पुलिस ने सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट भेजकर इनके बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed