फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The friend had hired a man to shoot the property dealer after paying him Rs. 80,000

Mohali News: दोस्त ने 80 हजार की सुपारी देकर चलवाई थी प्रापर्टी डीलर पर गोली

Wed, 25 Jun 2025 12:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The friend had hired a man to shoot the property dealer after paying him Rs. 80,000
जीरकपुर। तहसील रोड पर प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह सुपारी देने का मामला है। 80 हजार रुपये की सुपारी देने वाला सलिंदर कुमार निवासी ककराली प्रापर्टी कारोबारी जगतार सिंह का पुराना दोस्त और बिजनेस पार्टनर भी था। बताया जा रहा है कि कुल 35 लाख के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कुछ समय से झगड़ा चल रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सलिंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी और घायल जगतार सिंह दोनों प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। सलिंदर कुमार की डेराबस्सी में आढ़त की दुकान भी है। वह प्रॉपर्टी में भी इनवेस्ट करता था। दोनों पुराने दोस्त थे। दस वर्षों से प्रॉपर्टी का एक साथ ही काम कर रहे थे, लेकिन ढाई-तीन वर्षों से रुपयों के लेनदेन में उनका विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार सलिंदर सिंह ने दानिश नामक एक युवक को सुपारी दी थी। उसने करीब 60 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे। इसके बाद दानिश यूपी से असलहा लेकर आया और वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर नजर आ रहे हैं। दूसरा आरोपी भी यूपी का बताया जा रहा है। वह फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीमें उसको पकड़ने के लिए छापा मार रही है। दानिश यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। आरोपी कुछ समय से सलिंदर सिंह की मोटर पर ही रह रहा था।
विज्ञापन









पुलिस ने जगतार सिंह की शिकायत पर इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दोनों हमलावर अभी फरार चल रहे हैं। उनको पकड़ने के लिए छापा मारा जा रहा है। - सतिंदर सिंह, एसएचओ जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed