{"_id":"612164588ebc3e799b088793","slug":"the-four-accused-were-arrested-while-drinking-alcohol-while-sitting-in-the-car-in-the-market-mohali-news-pkl424191566","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में कार में बैठकर पी रहे थे शराब, चारों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में कार में बैठकर पी रहे थे शराब, चारों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी2 की मार्केट में कार में बैठकर शराब पीना चार युवकों को महंगा पड़ गया। मटौर थाने की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह, जश्नदीप सिंह, हरजोत सिंह और सुखप्रीत सिंह निवासी जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि बाद में आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मटौर थाने की पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान जब पुलिस की टीम फेज-3बी2 की मार्केट के पास पहुंची तो वहां पर एक वेरना कार खड़ी हुई थी। पुलिस ने जब कार के नजदीक जाकर देखा तो कार में बैठे हुए चार युवक शराब पी रहे थे। इस पर पुलिस ने चारों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। पुलिस ने मटौर थाने में लाकर पूछताछ के बाद चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद सभी को नामजद कर जमानत पर छोड़ दिया।
वहीं, एक अन्य मामले में मटौर थाने की पुलिस ने एक शराब तस्कर को शराब की 9 बोतल समेत दबोचा है। पुलिस के मुताबिक फेज-7 में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बैग लेकर पैदल आ रहा था। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से शराब की 9 बोतलें बरामद हुईं। यह शराब चंडीगढ़ में बिकने वाली थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुरिंदर कुमार निवासी मटौर इन बोतलों संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।