फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The family was sleeping, the house caught fire, they saved their lives by running away

Mohali News: सो रहा था परिवार, घर में लगी आग, भाग कर बचाई जान

Mon, 25 Nov 2024 07:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
The family was sleeping, the house caught fire, they saved their lives by running away
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में स्थित सुषमा अर्बन व्यू सोसायटी में बीती रात करीब साढ़े तीन बजे शार्ट सर्किट के कारण तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में आग लग गई। परिवार भी फ्लैट में सो रहा था पर सांस घुटने लगी तो आंख खुल गई और आगजनी का पता चल गया। इस परिवार ने बाहर भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

आग लगने से घर में पड़ा सारा लकड़ी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, घर में पड़े दो एलईडी टीवी, दो ऐसी, पंखे, फ्रिज आदि भी जल गए हैं। घर के मालिक अनुज ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है और करीब पांच-छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि वह पत्नी व पांच महीने की बेटी के साथ बेडरूम में सो रहे थे। रात करीब साढ़े 3 बजे जब सांस लेने में दिक्कत आई तो देखा कि घर में आग लगी हुई है। उन्होंने तुरंत परिवार को उठाया और फ्लैट से बाहर निकल गए। जिसके बाद सोसायटी के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन शार्ट सर्किट के कारण आग नही बुझी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घर के मालिक अनुज ने बताया के यदि फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती तो नुकसान ओर भी ज्यादा हो सकता था। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया की सूचना में पांच मिनट बाद हम टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे और आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed