फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The family kept the dead body on the road for 55 hours, pleading to arrest the murderers; Four arrested, two absconding

Mohali News: परिजनों ने 55 घंटे सड़क पर शव रख लगाई हत्यारोपियों को पकड़ने की गुहार<bha>;</bha> चार गिरफ्तार, दो फरार

Sun, 17 Nov 2024 03:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
The family kept the dead body on the road for 55 hours, pleading to arrest the murderers; Four arrested, two absconding
मोहाली। गांव कुंभड़ा में वीरवार को की गई 17 वर्षीय नाबालिग पंजाबी लड़के दमन की हत्या के बाद पुलिस ने आखिरकार चारों हत्यारोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एयरपोर्ट रोड पर मृतक दमन का शव रखकर दिया जा रहा धरना शनिवार दोपहर तीन बजे समाप्त कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी आकाश समेत अमन टांक निवासी सेक्टर-52 चंडीगढ़, अरूण निवासी गांव कुंभड़ा और एक जुवेनाइल के रूप में हुई है। इनके अन्य दो साथी रितेश और अमित अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एयरपोर्ट रोड पर मृतक दमन का शव रखकर उसके परिजन और अन्य जानकार करीब 55 घंटे से धरना देकर बैठे थे। इस मामले में डीआईजी रोपड़ रेंज निलांबरी जगदले ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी दिल्ली चले गए थे। वहां पर मुख्य आरोपी आकाश के रिश्तेदार रहते हैं और उनका घर दिल्ली के तिलक नगर में है। इन आरोपियों की लोकेशन पुलिस ने टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए निकाली और आरोपियों को तिलक नगर स्थित सीआरपी कैंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दमन की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी शनिवार को मोहाली के एसएसपी कार्यालय में डीआईजी रोपड़ रेंज निलांबरी जगदले ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि हत्यारोपियों में मुख्य आरोपी आकाश के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक जुवेनाइल है। जबकि एक अन्य युवक गौरव को हत्या के आरोपियों को भगाने में की गई मदद के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल इस हत्या में दो आरोपी फरार चल रहे हैं। वह भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि गांव कुंभड़ा में दमन और उसके दोस्त दिलप्रीत के साथ आकाश और उसके दोस्तों की साइकिल की पार्किंग को लेकर बहस हुई थी। बहस के दौरान आकाश ने दोनों के साथ गोली-गलौज की थी तो इसका दमन और दिलप्रीत ने विरोध किया था। उसके कुछ समय के बाद आकाश अपने अन्य दोस्तों को लेकर उनके पास आया और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में दमन और दिलप्रीत दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और दोनों को लोगों ने पास के अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पर डाक्टरों ने दमन को मृत घोषित कर दिया। दूसरी और दिलप्रीत की हालत भी नाजुक बनी हुई है जो कि अस्पताल में उपचाराधीन है।


दो आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस
हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए चार युवकों में से दो युवक अमन और अरूण पर फेज-1 पुलिस थाने में लड़ाई झगड़े के मामले दर्ज हैं। जबकि दमन की हत्या में मुख्य आरोपी आकाश के खिलाफ पहले से कोई भी मामला दर्ज नहीं है।


मृतक दमन का अंतिम संस्कार मोहाली के श्मशान घाट में कर दिया गया है। इस माैके पर मृतक के परिजनों के अलावा मोहाली के आप विधायक कुलवंत सिंह भी मौजूद थे। इस दाैरान मृतक दमन की मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed