फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The family created a ruckus alleging wrong hand operation on the private hospital

निजी अस्पताल के बाहर परिवार ने किया हंगामा, मामला पुलिस तक पहुंचा

Sat, 09 Jul 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
The family created a ruckus alleging wrong hand operation on the private hospital
कुराली। शहर के एक निजी अस्पताल में गांव ठाणा गोबिंदगढ़ के परिवार ने डाक्टरों पर एक महिला के हाथ का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि गलत ऑपरेशन करने के कारण अब महिला का हाथ काटना पड़ेगा। परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मक्खन सिंह, प्रदीप कुमार और कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके परिवार की सदस्य सुनीता देवी के हाथ पर छाला होने के कारण उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। डाक्टर ने ऑपरेशन करने के लिए 10 हजार रुपये जमा करवाए, फिर 5 हजार, 12 हजार और फिर 10 हजार रुपये जमा करवा कर कुल 37 हजार रुपये जमा करवा लिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन करने के बाद हाथ नीला हो गया और वीरवार को सुनीता को पीजीआई जाने के लिए कहकर छुट्टी कर दी। जब पीजीआई गए तो डाक्टरों ने हाथ की हालत देखकर कहा कि हाथ का ऑपरेशन गलत किया गया है और अब इसका इलाज केवल हाथ काटना ही है। इसके बाद पीजीआई के डाक्टरों ने उनको जहां ऑपरेशन किया गया उसी अस्पताल जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को जब वे दोबारा कुराली के उक्त अस्पताल में पहुंचे तो डाक्टरों ने बात नहीं सुनी और अनदेखा करते रहे। इसी दौरान हंगामा होता देखकर डाक्टर अस्पताल छोड़कर गायब हो गया। इसके बाद वह सुनीता की हालत को देखते हुए दोबारा पीजीआई ले गए। इस मामले को लेकर उन्होंने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में डाक्टर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन बंद था। पैरा मेडिकल स्टाफ ने बात करने से मना करते हुए कहा कि डॉक्टर साहब किसी इमरजेंसी के कारण बाहर गए हैं।
इसकी शिकायत मिलने पर एसएचओ सुखदीप कौर ने कहा कि इस मामले की अभी जांच की जा रही है और जांच के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed